ePaper

सावधान! 5 फरवरी को बंद रहेंगे दिल्ली के सभी दुकान, व्यापारी संगठन ने किया ऐलान

Updated at : 30 Jan 2025 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
delhi election 2025

delhi election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली में चुनाव को लेकर व्यापारी संगठन ने 5 फरवरी को दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर, पांच फरवरी को व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने एक अहम अपील की है. संगठन ने दिल्ली के सभी व्यापारियों और बाजार संगठनों से आह्वान किया है कि वे इस दिन अपनी दुकानें बंद रखें. इसके साथ ही, कर्मचारियों को भी वेतन सहित अवकाश देने की बात कही गई है.

सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने जानकारी दी कि पांच फरवरी को दिल्ली के सभी 700 बाजार और औद्योगिक क्षेत्र बंद रहेंगे. बृजेश गोयल ने यह भी कहा कि यदि कोई दुकानदार वोट डालने के बाद शाम को दुकान खोलता है, तो उसे अपने कर्मचारियों को सवेतन अवकाश देना होगा. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी कर्मचारी का वेतन काटा न जाए.

सीटीआई महासचिव ने जारी किया आदेश

गुरमीत अरोड़ा और दीपक गर्ग, सीटीआई महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पहले ही सभी व्यवसायों, होटलों, रेस्तरां, रिसॉर्ट्स और औद्योगिक इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे अपने कर्मचारियों को छुट्टी दें और उनका वेतन न काटें। श्रम विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के तहत, मतदान के दिन प्रत्येक व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार है और उसे छुट्टी मिलनी चाहिए.

दिल्ली में 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 फरवरी को नतीजे

बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पांच फरवरी को होना है. चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. आप दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है. भारतीय जनता पार्टी की ओर से उसे कड़ी टक्कर मिल रही है.

यह भी पढ़ें.. Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में फिर आएगी ‘आप’ की सरकार, बोले राघव चड्ढा, जनता का मिल रहा पूरा समर्थन

यह भी पढ़ें.. Delhi Assembly Election 2025: सीएम योगी का हमला, कहा- ‘बदबूदार’ यमुना के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार, दिल्ली के लोगों से मांगा वोट

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola