Delhi Assembly Election 2025: सीएम योगी का हमला, कहा- 'बदबूदार' यमुना के लिए अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार, दिल्ली के लोगों से मांगा वोट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Jan 2025 7:08 PM
Delhi Assembly Election 2025
Delhi Assembly Election 2025: सीएम योगी ने सभा में दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली के ओखला में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार कार्ड देकर 'पाप' किया है. आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि दिल्ली में नागरिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है और दिल्ली के लोग बेहतर सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में जाकर बस रहे हैं.
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की है. सीएम योगी ने कहा है कि वोट देकर डबल इंजन की सरकार बनाएं. इस दौरान उन्होंने यूपी के पूर्ववर्ती सपा सरकार पर भी जमकर हमला किया. सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ में व्यवस्था को लेकर कहा कि ”पिछली सरकारों ने जनता, संतों और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान नहीं किया. इसीलिए ये आयोजन कुप्रबंधन, अव्यवस्था और अराजकता का शिकार हुए. लोग कुंभ में शामिल नहीं हो सके. सरकार ने कोई सुविधा नहीं दी. डबल इंजन सरकार न केवल उत्तर प्रदेश के विकास को बल्कि उत्तर प्रदेश की विरासत को भी लाभ पहुंचा रही है.”
सीएम योगी ने आप को बताया भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली प्रचार के दौरान आम आदमी सरकार पर भी जमकर हमला किया. आम आदमी पार्टी को सीएम योगी ने भ्रष्टाचार और अराजकता का प्रतीक करार दिया है. उन्होंने दिल्ली के लोगों से पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के लिए वोट देने की अपील की. योगी आदित्यनाथ ने मंगोलपुरी में पार्टी उम्मीदवार राज कुमार चौहान के समर्थन में आयोजित एक जनसभा में बदबूदार यमुना को लेकर आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की जमकर निंदा की. सीएम योगी ने महाकुंभ के दौरान संगम में हाल में लगायी गई अपनी डुबकी का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आप में नैतिक साहस होता, तो आप AAP सरकार के मंत्रियों के साथ यमुना में डुबकी लगाते.
आप ने किया है ‘पाप’- केजरीवाल
सीएम योगी ने सभा में दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली के ओखला में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को आधार कार्ड देकर ‘पाप’ किया है. आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि दिल्ली में नागरिक सुविधाएं और बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है और दिल्ली के लोग बेहतर सुविधाओं के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में जाकर बस रहे हैं.
दिल्ली में कब है चुनाव
बता दें, दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने वाला है. चुनाव की काउंटिंग 8 फरवरी को होगी. चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी समेत कई और राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










