ePaper

BJP की फाइनल लिस्ट लगभग तैयार! इन नामों को मिल सकता है मौका

Updated at : 16 Jan 2025 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
BJP news

भाजपा का झंडा

BJP Final Candidate List: बीजेपी ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपनी आखिरी सूची लगभग तैयार कर ली है. इस सूची में कई बड़े चेहरों को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

BJP Final Candidate List: दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी ने अब तक 59 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. अभी 11 सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. पार्टी आज देर शाम तक बाकी बचे सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान आज शाम तक कर सकती है. इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों को मौका मिल सकता है. बात दें कल दिल्ली चुनाव में नामांकन का आखिरी दिन है.

इन बड़े नामों को लेकर हो रही है चर्चा

दिल्ली बीजेपी में इस वक्त बाकी बचे 11 सीटों को लेकर चर्चा हो रही है. कयास लगाया जा रहा है कि इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों को मौका मिल सकता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा है. इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही की पार्टी उनको इस बार विधानसभा का चुनाव लड़वा सकती है. इसके अलावा डॉ. हर्षवर्धन का नाम भी शामिल हो सकता है. बीजेपी इस लिस्ट में अपने सहयोगी जेडीयू को भी कुछ सीटें दे सकती है.दिल्ली चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख 17 जनवरी है. ऐसे में अब सिर्फ एक दिन बच हुआ है. पार्टी आज शाम तक अंतिम सूची जारी कर सकती है. दिल्ली में चुनाव 5 फरवरी को होना है और नतीजा 8 फरवरी को आएगा.

बीजेपी के अब तक 59 उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. आदर्श नगर – राज कुमार भाटिया
  2. बादली – दीपक चौधरी
  3. रिठाला – कुलवंत राणा
  4. नांगलोई जाट – मनोज शौकीन
  5. मंगोलपुरी – राजकुमार चौहान
  6. रोहिणी – विजेंद्र गुप्ता
  7. शालीमार बाग – रेखा गुप्ता
  8. मॉडल टाउन – अशोक गोयल
  9. करोल बाग – दुष्यंत कुमार गौतम
  10. पटेल नगर – राज कुमार आनंद
  11. राजौरी गार्डन – सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा
  12. जनकपुरी – आशीष सूद
  13. बिजवासना – कैलाश गहलोत
  14. नई दिल्ली – प्रवेश साहिब सिंह वर्मा
  15. जंगपुरा – सरदार तरविंदर सिंह वर्मा
  16. मालवीय नगर – सतीश उपाध्याय
  17. आर के पुरम – अनिल शर्मा
  18. महरौली – गजेंद्र यादव
  19. छतरपुर – करतार सिंह तंवर
  20. अंबेडकर नगर – खुशीराम चुनार
  21. कालकाजी – रमेश बिधूड़ी
  22. बदरपुर – नारायण दत्त शर्मा
  23. पटपड़गंज – रवींद्र सिंह नेगी
  24. विश्वास नगर – ओम प्रकाश शर्मा
  25. कृष्णा नगर – अनिल गोयल
  26. गांधी नगर – सरदार अरविंदर सिंह लवली
  27. सीमापुरी – कुमारी रिंकू
  28. रोहतास नगर – जितेंद्र महाजन
  29. घोंडा – अजय महावर
  30. नरेला – राज करण खत्री
  31. तिमारपुर – सूर्य प्रकाश खत्री
  32. मुंडका – राजेंद्र दराल
  33. किराड़ी – बजरंग शुक्ला
  34. सुल्तानपुर माजरा – कर्म सिंह कर्मा
  35. शंकूी बस्ती – करनैल सिंह
  36. त्रि नगर – तिलक राम गुप्ता
  37. सदर बाजार – मनोज कुमार जिंदल
  38. चांदनी चौक – सतीश जैन
  39. मटिया महल – दीप्ति इंदौरा
  40. बल्लीमारान – कमल बागड़ी
  41. मोती नगर – हरीश खुराना
  42. मादीपुर – उर्मिला कैलाश गंगवाल
  43. हरि नगर – श्याम शर्मा
  44. तिलक नगर – श्वेता सैनी
  45. विकासपुरी – पंकज कुमार सिंह
  46. उत्तम नगर – पवन शर्मा
  47. द्वारका – प्रद्युम्न राजपूत
  48. मटियाला – संदीप सहरावत
  49. नजफगढ़ – नीलम पहलवान
  50. पालम – कुलदीप सोलंकी
  51. राजिंदर नगर – उमंग बजाज
  52. कस्तूरबा नगर – नीरज बसोया
  53. तुगलकाबाद – रोहतास बिधूड़ी
  54. ओखला – मनीष चौधरी
  55. कोंडली – प्रियंका गौतम
  56. लक्ष्मी नगर – अभय वर्मा
  57. सीलमपुर – अनिल गौड़
  58. करावल नगर – कपिल मिश्रा
  59. मुस्तफाबाद – मोहन सिंह बिष्ट

यह भी पढ़ें: रोहतास नगर विधानसभा सीट पर किसका पलड़ा भारी? बीजेपी आप या फिर कांग्रेस

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola