Delhi Election 2025: सीएम आतिशी ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, रमेश बिधूड़ी के भतीजे पर मारपीट और धमकी का आरोप

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jan 2025 11:27 PM

विज्ञापन

आतिशी

Delhi Election 2025: चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आतिशी ने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिधूड़ी के भतीजे दिल्ली चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी ने बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के भतीजे मारपीट का आरोप लगाया है. आतिशी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि बीजेपी प्रत्याशी के भतीजे ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है. उन्हें डराया-धमकाया है. आतिशी कालकाजी से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी हैं. उन्होंने चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

बीजेपी पर गुंडागर्दी का आरोप

चुनाव आयोग को लिखे पत्र में आतिशी ने बीजेपी पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिधूड़ी के भतीजे दिल्ली चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. आतिशी ने कहा कि बीजेपी नेता के भतीजे और अन्य कार्यकर्ताओं ने आप कार्यकर्ताओं को घर बैठने की धमकी दी है. आतिशी ने आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए कालकाजी में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव की दौड़ में 699 उम्मीदवार शामिल

दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच फरवरी को चुनाव हो रहा है. वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी. आंकड़ों के मुताबिक मैदान में कुल 699 उम्मीदवार हैं. चुनाव में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है. इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी, एनसीपी (एकनाथ शिंदे) समेत कई और दल चुनावी मैदान में हैं.

साल 2020 में क्या थे नतीजे

साल 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी थी. आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी के खाते में 8 सीटें आई थी. अब एक बार फिर सियासी दल चुनावी तैयारी में लगे हैं. दिल्ली के लोगों की मुफ्त की रेवड़ियां हर दल बांट रहा है. इस बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर की उम्मीद लग रही है.

Also Read: Donald Trump: दूसरे कार्यकाल में भारत को कितना तवज्जो दे रहे हैं ट्रंप, इस फोटो ने साफ कर दी तस्वीर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola