Delhi Doctor Suicide Case: 'आप' विधायक प्रकाश जारवाल दोषी करार, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला
Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Feb 2024 10:18 PM
Photo: ANI, X
Delhi Doctor Suicide Case: आम आदमी पार्टी के एक और नेता जेल जा सकते हैं. दिल्ली में डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. खुदकुशी मामले में फैसला सुनाते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज यानी बुधवार को विधायक प्रकाश जारवाल […]
Delhi Doctor Suicide Case: आम आदमी पार्टी के एक और नेता जेल जा सकते हैं. दिल्ली में डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में आम आदमी पार्टी विधायक प्रकाश जारवाल को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. खुदकुशी मामले में फैसला सुनाते हुए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज यानी बुधवार को विधायक प्रकाश जारवाल को दोषी करार दिया है. आप विधायक जारवाल पर डॉक्टर राजेंद्र भाटी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगा था. अब कोर्ट ने उन्हें उस मामले में दोषी करार दे दिया है.
बीजेपी ने किया हमला
कोर्ट की ओर से आम आदमी पार्टी के विधायक को दोषी ठहराये जाने के बाद बीजेपी ने आप पर हमला किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आज साफ हो गया कि AAP का मतलब ‘आम आदमी पार्टी’ नहीं है. इसका मतलब है ‘अराजकतावादी आपराधिक पार्टी’. पूनावाला ने कहा कि उन्हें न सिर्फ आत्महत्या के लिए उकसाने बल्कि जबरन वसूली के आरोप में भी दोषी ठहराया गया है. इसका मतलब साफ है कि AAP का चरित्र आपराधिक पृष्ठभूमि का है. वह अपनी पार्टी के पहले नेता नहीं हैं जिन्हें दोषी ठहराया गया है. इसलिए अपराध करना और अराजकता फैलाना उनका चरित्र बन गया है. भ्रष्टाचार के मामले में तलब होने पर अरविंद केजरीवाल उनके सामने पेश होने के बजाय पीड़ित होने का कार्ड खेलता है.
क्या है पूरा मामला
दिल्ली में डॉक्टर की खुदकुशी का मामला करीब 4 साल पुराना है. दुर्गा विहार में साल 2020 में एक डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पुलिस को छानबीन के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें डॉक्टर ने आम आदमी पार्टी नेता को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया था. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आप नेता समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया. पुलिस ने अपने दर्ज केस में जबरन वसूली और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया. अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी विधायक को दोषी करार दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










