Delhi Chunav Result 2025 : हॉट सीट पर किसकी हुई जीत और कौन हारा, जानें हर अपडेट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Feb 2025 3:48 PM

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025

Delhi Chunav Result 2025 : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने धमाकेदारी जीत दर्ज की है. बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की. जबकि आप को केवल 22 सीटें मिली. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई.

विज्ञापन

Delhi Chunav Result 2025 : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है. दिल्ली के दस हॉट सीट ऐसे हैं जहां आम आदमी पार्टी के अलावा बीजेपी और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. आइए हम आपको इन 10 विधानसभा सीटों का हाल बताते हैं.

नई दिल्ली विधानसभा सीट

नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं. इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश सिंह वर्मा को 30088 (+ 4089) वोट मिले. कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में थे. केजरीवाल दिल्ली के पिछले तीनों चुनावों में नई दिल्ली सीट से ही जीते थे.

जंगपुरा सीट विधानसभा सीट

दिल्ली की जंगपुरा सीट से आप के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं. बीजेपी ने तरविंदर सिंह मारवाह को 38675 (+ 594) वोट मिले. इससे पहले सिसोदिया पटपड़गंज से चुनाव जीतते आए थे, लेकिन इस बार वे जंगपुरा से लड़ रहे थे. उधर, कांग्रेस ने इस सीट से फरहाद सूरी को चुनावी मैदान में उतारा था. मनीष सिसोदिया ने निर्वाचन क्षेत्र जंगपुरा से हार स्वीकार कर ली और उम्मीद जताई कि बीजेपी क्षेत्र में लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी.

कालकाजी विधानसभा सीट

कालकाजी से आप उम्मीदवार और दिल्ली की सीएम आतिशी चुनाव जीत चुकीं हैं. उन्हें 52058 (+ 3580) वोट मिले. बीजेपी के रमेश बिधूड़ी हार गए हैं. कांग्रेस ने अपनी तेजतर्रार नेता अलका लांबा को टिकट दिया था. अलका लांबा महिला कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष भी हैं. लांबा आप के टिकट पर चांदनी चौक से विधायक रह चुकी हैं. कालकाजी सीट से बीजेपी पिछले तीन दशक से जीत की तलाश में थी. आतिशी लगातार दूसरी बार कालकाजी से चुनावी मैदान में थीं.

पटपड़गंज विधानसभा सीट

दिल्ली की पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी ने मशहूर शिक्षक अवध ओझा चुनाव हार गए हैं. बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी को 74060 (+ 28072) वोट मिले. कांग्रेस ने इस सीट पर अपने दिग्गज नेता अनिल चौधरी को मैदान में उतारा था.

मालवीय नगर विधानसभा सीट

दिल्ली की मालवीय नगर सीट पर भी कांटे की टक्कर हुई. इस विधानसभा सीट से AAP के सोमनाथ भारती हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार सतीश उपाध्याय चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 39564 (+ 2131) वोट मिले. कांग्रेस ने इस सीट पर जितेंद्र कुमार कोचर को मैदान में उतारा था.

ओखला विधानसभा सीट

आम आदमी पार्टी के दो बार के विधायक अमानतउल्लाह खान ने 88943 (+ 23639) वोटों से ओखला विधानसभा सीट जीत ली है. उन्होंने बीजेपी के मनीष चौधरी को 23639 वोट के अंतर से हरा दिया है. यह सीट मुस्लिम बहुल सीट है, जिसपर करीब 50% से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स हैं. एआईएमआईएम ने शफा उर रहमान को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह दिल्ली दंगों के आरोप में जेल में बंद हैं. कांग्रेस ने अरीबा खान को टिकट दिया है.

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट

ग्रेटर कैलाश से आप सरकार में मंत्री और उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज हार गए हैं. बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय को 49370 (+ 3139) वोट मिले. कांग्रेस के गर्वित सिंघवी इस सीट से मैदान में थे. भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री होने के साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे थे. इसलिय, ये सीट पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी थी.

करावल नगर विधानसभा सीट

करावल नगर से आप के मनोज त्यागी हार गए हैं. बीजेपी के कपिल मिश्रा चुनाव जीत गए हैं. उन्हें 107367 (+ 23355) वोट मिले. यहां से सीपीआई(एम) ने अशोक अग्रवाल को मैदान में उतारा था. पीके मिश्रा कांग्रेस के उम्मीदवार थे.

बुराड़ी विधानसभा सीट

बुराड़ी सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा 121181 (+ 20601) ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने 20601 वोट के अंतर से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शैलेन्द्र कुमार को हराया. कांग्रेस के मंगेश त्यागी तीसरे नंबर पर रहे. बीजेपी ने इस सीट पर अपने घटक दल के साथ उम्मीदवार उतारा था.

बाबरपुर विधानसभा सीट

बाबरपुर की सीट पर दिल्ली सरकार में मंत्री और दिल्ली प्रदेश आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष गोपाल राय चुनाव जीत चुके हैं. उन्हें 76192 (+ 18994) वोट मिले. गोपाल राय इस सीट पर लगातार दो बार से विधायक रहे हैं. इस सीट से बीजेपी ने अनिल वशिष्ठ को उतारा था जबकि कांग्रेस ने मोहम्मद इशराक को टिकट दिया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola