स्वास्थ्य घोटाले को लेकर दिल्ली विधानसभा में बवाल, CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Mar 2025 12:47 PM
Rekha Gupta (Left) Arvind Kejriwal (Right)
Delhi Assembly session: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर विधानसभा में बहस के दौरान स्वास्थ्य घोटाला करने का आरोप लगाया है. उन्होंने आप पार्टी को घेरते हुए जवाब मांगे, साथ ही तीखे सवाल भी किए.
Delhi Assembly session: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को विधानसभा में बहस के दौरान आम आदमी पार्टी पर स्वास्थ्य घोटाले का आरोप लगाया है. सीएजी की रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना के समय सत्ता में बैठी ‘आप’ सरकार ने नकली दवाएं खरीदीं और ज्यादा दामों पर मेडिकल उपकरण खरीद घोटाला किया.
रेखा गुप्ता का अरविंद केजरीवाल पर तंज
रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य पर घोटाले पर बहस हो रही है, लेकिन केजरीवाल कहां हैं? इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल अपने सहयोगियों को आगे कर खुद को बचाने का प्रयास कर रहे हैं.
स्वास्थ्य घोटाले पर रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
- कोरोना के समय आप सरकार ने नकली दवाई खरीदी.
- 10 हजार कीमत वाली मशीनों को लाखों रुपये का बता कर खरीदा गया.
- मात्र 10 रुपये वाले मास्क को 150 रुपये का कहकर खरीदा गया.
- बड़े पैमाने पर मेडिकल उपकरण तो खरीदे गए पर कभी भी इस्तेमाल नहीं हुए.
- मरीजों को खराब क्वालिटी की दवाइयां दी .
अस्पतालों का निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ज्वालापुरी और मादीपुर में बन रहे अस्पतालों पर भी सवाल उठाया. उनका कहना है कि जब दोनों जगहों पर अस्पताल बनाने के लिए आधा भुगतान कर दिया गया है, तो अभी तक अस्पताल क्यों नहीं बना है? इसके लिए अधिकारियों को जवाब देना चाहिए. उन्होंने सीएजी रिपोर्ट के आधार पर विधानसभा की लोक लेखा समिति (PAC) को तीन महीने के अंदर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को एक महीने के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.
एक नई जांच समिति बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब से दिल्ली में हर प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही एक नई जांच समिति का भी गठन किया जाएगा और भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










