Delhi MCD Polls 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जारी की 250 उम्मीदवारों की सूची

Delhi MCD Polls 2022: दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 250 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इससे पहले, बीजेपी और आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.
Delhi MCD Polls 2022: दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 250 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी. पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उम्मीदवारों की सूची संलग्न करते हुए ट्विटर पर कहा है कि एमसीडी चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की अनुमोदित सूची की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. सभी योद्धाओं को शुभकामनाएं. इससे पहले, बीजेपी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. बता दें कि एमसीडी के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी.
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) के लिए शनिवार को अपने 250 में से 232 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बीजेपी ने अधिकांश नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया है. बीजेपी की ओर से जारी किए गए इस सूची में सिर्फ 52 पूर्व पार्षदों को चुनावी रण में उतारने में निर्णय लिया गया है, जिसमें 9 पूर्व महापौर शामिल हैं.
Congress President Mallikarjun Kharge has approved the list of candidates for the Elections to the Municipal Corporation of Delhi-2022 pic.twitter.com/mcAEaBDA2r
— ANI (@ANI) November 13, 2022
वहीं, शनिवार को आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 117 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी. इस सूची में ज्यादातर पार्टी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में शनिवार को फिर पीएसी की कई घंटे चली बैठक में दूसरी सूची को अंतिम रूप दिया गया था. इससे पूर्व, AAP ने शुक्रवार को 133 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमे पार्टी के 90 प्रतिशत पुराने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है. जानकारी के मुताबिक, एमसीडी के चुनाव के लिए बीस हजार से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




