Tejasvi Surya: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने मशहूर सिंगर शिवश्री से की शादी, बेंगलुरु में 9 को रिसेप्शन

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

Tejasvi Surya

Tejasvi Surya : तेजस्वी सूर्या और शिवश्री की 6 मार्च को बेंगलुरु में शादी हुई. बताया जा रहा है कि शादी के बाद 9 मार्च को बेंगलुरु के गायत्री विहार, पैलेस ग्राउंड में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

Tejasvi Surya: नई दिल्ली. बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या शादी के बंधन में बंध गये हैं. हालांकि उन्होंने इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की जा रही हैं. सूर्या की शादी चेन्नई की मशहूर सिंगर और भारतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद से हुई है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह बड़े ही गुपचुप तरीके से बेंगलुरु में ही आयोजित किया गया, जिसमें पारिवारिक लोगों के अलावा चंद बाहरी लोगों को ही निमंत्रित किया गया था. जानकारी के अनुसार तेजस्वी सूर्या और शिवश्री की 6 मार्च को बेंगलुरु में शादी हुई. शादी के बाद 9 मार्च को बेंगलुरु के गायत्री विहार, पैलेस ग्राउंड में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

प्रसिद्ध कर्नाटिक गायिका हैं शिवाश्री

तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवाश्री एक प्रसिद्ध कर्नाटिक गायिका हैं और उन्होंने न केवल चेन्नई में बल्कि पूरे भारत में प्रमुख कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दी है. शिवश्री ने शास्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. इसके साथ चेन्नई विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में एमए की डिग्री हासिल की है. शिवश्री का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शिवश्री स्कंद प्रसाद की तारीफ कर चुके हैं. साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके गाए गीत की प्रशंसा के बाद वह रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं. उन्होंने कन्नड़ भाषा में एक भक्ति गीत गाया था.

युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके तेजस्वी

तेजस्वी सूर्या अपनी राजनीतिक सक्रियता और तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. बीजेपी में तेजस्वी सूर्या को अक्सर ‘फायर ब्रांड’ नेता कहा जाता है. तेजस्वी सूर्या अपनी राजनीतिक सक्रियता और तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु दक्षिण से भारी मतों से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल हुए थे. साल 2020 में बीजेपी ने उन्हें युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. तेजस्वी की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है. लोग इस जोड़ी को बधाईयां दे रहे हैं.

Also Read: Kumar Vishwas: कुमार विश्वास की बेटी के रिसेप्शन में सेलिब्रिटी की लंबी कतार, आशीर्वाद देने पहुंचे PM मोदी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola