Delhi School Reopen: दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर अब भी बहुत खराब, आज से खुल गये स्कूल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Nov 2022 8:45 AM
Delhi School Reopen: दिल्ली में आज से एक बार फिर स्कूल खुल रहे हैं. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्रत अभी भी बेहद खराब श्रेणी का बना हुआ है. नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 है. वहीं, गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 हो जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.
Delhi School Reopen: दिल्ली में आज से एक बार फिर स्कूल खुल रहे हैं. दिल्ली में हवा का स्तर बेहद खराब होने के बाद दिल्ली सरकार ने शनिवार को प्राथमिक कक्षाओं को बंद कर दिया था. हालांकि प्रदूषण के स्तर में आज भी सुधार नहीं हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है. दिल्ली सरकार ने 7 नवंबर के अपने फैसले में कहा था कि बुधवार से दिल्ली में प्राथमिक स्कूलों को खोला जाएगा.
दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अभी भी एनसीआर के नोएडा में बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है. नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 है. वहीं, गुरुग्राम में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 हो जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. वहीं, दिल्ली का समग्र एक्यूआई अभी 339 पर है जो बहुत खराब श्रेणी में आता है.
Air quality continues to dip in Delhi-NCR.
Air Quality Index (AQI) presently at 371 in Noida (UP) in 'Very Poor' category, 338 in Gurugram (Haryana) in 'Very Poor' category & 433 near Dhirpur in 'Severe' category
Delhi's overall AQI currently in 'Very Poor' category at 339 pic.twitter.com/iZwdqIgpYJ
— ANI (@ANI) November 9, 2022
प्रदूषण के कारण बंद कर दिए गए थे स्कूल: गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्तर बेहद गिर जाने के कारण प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर दिया गया था. इसके बाद प्रदूषण की समीक्षा के बाद दिल्ली सरकार ने आज यानी बुधवार से प्राथमिक स्कूलों को खोलने का ऐलान किया था. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा के स्कूल आज से खुल गये हैं.
गौरतलब है कि पंजाब में पराली जलाने के बाद से दिल्ली एनसीआर में हवा के स्तर में भारी गिरावट आयी थी. हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते शनिवार को कहा था कि हवा के स्तर में सुधार होने तक दिल्ली के प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया था. जिसे आज से खोला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










