दिल्ली भाजपा कार्यालय में 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Sep 2020 9:50 PM
दिल्ली भाजपा कार्यालय में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों समेत 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि पार्टी का कोई नेता या पदाधिकारी संक्रमित नहीं पाया गया है.
नयी दिल्ली : दिल्ली भाजपा कार्यालय में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों समेत 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल के प्रमुख अशोक गोयल ने कहा कि पार्टी का कोई नेता या पदाधिकारी संक्रमित नहीं पाया गया है.
गोयल ने कहा, ”दिल्ली भाजपा कार्यालय परिसर में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की मंगलवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट के जरिये जांच की गई. एक चौकीदार, एक वाहन चालक और दो चपरासियों समेत 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं.”
Also Read: राज्यसभा में सोशल डिस्टेंसिंग को गलत बताया गया, पढ़ें कोरोना पर मंत्री जी का जवाब
उन्होंने कहा कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को कोविड देखभाल केन्द्र भेज दिया गया है और कार्यालय को बुधवार को अच्छी तरह संक्रमण मुक्त किया जाएगा. पार्टी नेताओं ने कहा कि दिल्ली भाजपा के संगठन सचिव सिद्धार्थन का वाहन चालक भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. हालांकि सिद्धार्थ संक्रमित नहीं पाए गए हैं.
गोयल ने कहा कि चार दिन पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय के एक चपरासी ने कोरोना वायरस जांच कराई थी. सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पार्टी ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की जांच कराने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों से ऐहतियाती तौर पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है .
Posted By – Pankaj Kumar Pathak
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










