Nikki Yadav Murder Case: निक्की हत्याकांड के 5 आरोपियों को 2 दिन की रिमांड, मंदिर के पुजारी से पूछताछ

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Feb 2023 11:36 AM

विज्ञापन

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @CrimeBrDelhi ON TUESDAY, FEB. 14, 2023** New Delhi: Sahil Gehlot with his live-in girlfriend Nikki Yadav. Gehlot allegedly killed Yadav, stuffed her body inside a refrigerator at his dhaba (eatery), and went off to marry another woman on the same day, according to police. (PTI Photo)(PTI02_15_2023_000231B)

Nikki Yadav murder case निक्की हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. उसके पिता को भी साजिश में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस ने बताया, आरोपी साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हुई थी. साहिल का परिवार उनकी शादी से नाखुश था. साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी.

निक्की हत्याकांड में अबतक पांच की गिरफ्तारी

निक्की हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. उसके पिता को भी साजिश में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

निक्की यादव हत्याकांड, मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर भेजा

निक्की यादव हत्याकांड मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों को पुलिस ने बीती रात कोर्ट में पेश किया था. जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया. पुलिस ने उस आर्य समाज मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की जहां निक्की की शादी हुई थी.

साहिल के पिता को निक्की की हत्या के बारे में पहले से थी जानकारी

साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह को तब गिरफ्तार किया गया जब पुलिस ने पाया कि वह जानता था कि उसके बेटे ने निक्की की कथित तौर पर हत्या कर दी थी. उन पर IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी साहिल गहलोत के दोस्त, चचेरे भाई और भाई सहित 4 अन्य गिरफ्तार.

पुलिस साहिल गहलोत को कश्मीरी गेट में अपराध स्थल पर ले गई

दिल्ली पुलिस साहिल गहलोत को कश्मीरी गेट के उस अपराध स्थल पर ले गई जहां उसने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की थी. अधिकारी ने बताया कि गहलोत ने उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका निक्की यादव की एक कार में कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी थी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूत्रों ने बताया कि पुलिस उस जगह के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और गहलोत के भाई आशीष को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. आशीष की कार में गहलोत ने डेटा केबल से निक्की यादव का गला घोंटा था.

निक्की की हत्या के बाद आरोपी साहिल ने शव को रेफ्रिजरेटर में रखा था

निक्की यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद साहिल गहलोत ने उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया था और उसी दिन दूसरी महिला से विवाह करने के लिए रवाना हो गया. यह घटना 14 फरवरी को तब प्रकाश में आई जब पुलिस ने हिरासत में लिए जा चुके आरोपी की निशानदेही पर रेफ्रिजरेटर से पीड़िता का शव बरामद किया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola