Delhi Excise Policy Case: बढ़ी अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें, ईडी ने जारी किया नया समन

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Feb 2024 1:19 PM

विज्ञापन

Arvind Kejriwal

delhi excise policy case: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुश्किलें बढ़ गईं हैं. ईडी ने नया समन जारी किया है.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुश्किलें बढ़ गईं हैं. जानकारी के अनुसार ईडी केजरीवाल को फिर नया समन जारी किया है. आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में पूछताछ के लिए 26 फरवरी को उन्हें पेश होने को कहा गया है.

26 फरवरी को केजरीवाल को पेश होने के लिए कहा गया

केंद्रीय एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियिम यानी पीएमएलए के प्रावधानों के तहत सातवां समन जारी किया है और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की उस दलील को खारिज करने का काम किया है जिसमें उनकी पेशी के लिए नया नोटिस देना गलत होने की बात कही गई है, क्योंकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में जो खबरें चल रही हैं उसके अनुसार, सीएम केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 26 फरवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होने तथा अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है.

ED के सामने पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल ने हेमंत सोरेन की पत्नी से की बात, कल्पना सोरेन ने ‘एक्स’ पर किया ये पोस्ट

कोर्ट ने क्या कहा था

यहां चर्चा कर दें कि ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में उसके समन की अवज्ञा करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नयी शिकायत दर्ज करायी थी. कोर्ट ने केजरीवाल को इस मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने की छूट दी थी, साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले महीने की 16 मार्च की तारीख तय की थी. कोर्ट की ओर से यह भी कहा था कि शिकायत के विषय और रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री से, प्रथम दृष्टया यह भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 174 के तहत अपराध बनता है. आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए पर्याप्त आधार हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola