ePaper

CNG Price Reduce: महंगाई से बड़ी राहत, दिल्ली-NCR में ढाई रुपये सस्ती हुई सीएनजी

Updated at : 07 Mar 2024 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
CNG Price Reduce

Photo: ANI, X

CNG Price Reduce: दिल्ली-NCR में सीएनजी के दाम में कमी की गई है. कल यानी गुरुवार से सीएमजी के दाम में ढाई रुपये की कमी की गई है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम नहीं है.

विज्ञापन

CNG Price Reduce: महंगाई से बड़ी राहत, दिल्ली-NCR में ढाई रुपये सस्ती हुई सीएनजी दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. CNG के दामों में कमी की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कल यानी 7 मार्च 2024 से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दामों में ढाई रुपये की कमी आएगी. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी के दामों में ढाई रुपये प्रति किलो की कमी की गई है. बढ़ी हुई महंगाई के बीच आम लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है.

सस्ती दर पर मिलेगी सीएनजी

गौरतलब है कि सार्वजनिक क्षेत्र की महानगर गैस (एमजीएल) ने सीएनजी का दाम 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम घटाकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया है. मंगलवार देर शाम जारी बयान में कंपनी ने कहा कि गैस की उत्पादन लागत में कमी के कारण कीमतों में कटौती की गई है. यह कटौती पांच मार्च की मध्यरात्रि से लागू होगी. यानी छह मार्च से दिल्ली के आमलोगों को सस्ती दर पर सीएनजी मिलेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola