New Road in Chhattisgarh : रायपुर और बिलासपुर के अलावा यहां के रोड होंगे चकाचक
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 16 Dec 2025 12:37 PM
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना
New Road in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 13 नगर निगमों में शहरों को बेहतर बनाने के लिए 429.45 करोड़ रुपये के 26 आइकॉनिक कार्यों को पिछले दिनों मंजूरी दी गई. योजना के तहत मरीन ड्राइव का विस्तार, ऑक्सीजन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बस टर्मिनल, हाइटेक बस स्टैंड, ऑडिटोरियम, जलापूर्ति सुधार, कॉरिडोर, गौरव पथ, बाइपास और सड़कों के चौड़ीकरण जैसे बड़े काम होंगे.
New Road in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के शहरों में विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने इस वर्ष मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की है. पहले चरण में यह योजना राज्य के सभी 14 नगर निगमों में लागू की गई है. इसके तहत शहरों में मजबूत बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़े कार्य मंजूर किए जा रहे हैं. उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की स्वीकृति के बाद 13 नगर निगमों में 26 विकास कार्यों के लिए 429 करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.
रायपुर नगर निगम में होगा ये काम
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत रायपुर नगर निगम में कुल 91 करोड़ 27 लाख रुपये के चार बड़े विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है. इसमें 9 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से शहर के 18 प्रमुख रोड जंक्शनों का विकास किया जाएगा. इसके अलावा 23 करोड़ 38 लाख रुपये से जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा. महादेव घाट के पुनरुद्धार के लिए फेज-1 में 18 करोड़ 86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं. वहीं तेलीबांधा क्षेत्र में 40 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक टेक्निकल टॉवर बनाया जाएगा.
रायगढ़ नगर निगम में होगा ये काम
इसी तरह रायगढ़ नगर निगम में कुल 64 करोड़ 66 लाख रुपये के तीन कार्य स्वीकृत हुए हैं. इनमें न्यू शनि मंदिर से छठघाट तक मरीन ड्राइव के विस्तार पर 29 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च होंगे. एफसीआई के पास 12 करोड़ 81 लाख रुपये से ऑक्सीजोन-कम-स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जाएगा. साथ ही न्यू सारंगढ़ बस स्टैंड, जो अंतरराज्यीय बस टर्मिनल है, के उन्नयन के लिए 22 करोड़ 28 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं.
बिलासपुर नगर निगम में होगा ये काम
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत बिलासपुर नगर निगम में कुल 57 करोड़ 92 लाख रुपये के नौ विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है. इनमें अशोक नगर से बिरकोनी तक सड़क चौड़ीकरण, अरपा इंद्रा सेतु से राम सेतु तक अटल पथ का निर्माण, मंगला चौक से आजाद चौक तक नई सड़क और गुरुनानक चौक से मोपका/राजकिशोर नगर तिराहा तक सड़क, डामरीकरण और नाला निर्माण शामिल है. रकबंधा तालाब, उसलापुर के सौंदर्यीकरण का भी काम होगा. सिरगिट्टी क्षेत्र और जोन-7 में सीसी रोड व नाली निर्माण को स्वीकृति दी गई है. तिफरा में सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए भी राशि मंजूर की गई है. इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइट और बिजली पोल बदलने का काम किया जाएगा.
वहीं कोरबा नगर निगम में सीएसईबी चौक से जैन चौक, आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ के निर्माण के लिए 36 करोड़ 55 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










