New Rail Line : अब जशपुर से सीधे झारखंड तक रेल कनेक्शन, कुनकुरी-पत्थलगांव और गुमला भी जुड़ेंगे
सांकेतिक तस्वीर
Dharamjaigarh to Lohardaga Rail Line : छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार मिलने वाली है. केंद्र सरकार ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा के बीच नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है. इस रेल मार्ग के बनने से छत्तीसगढ़ के दो जिले सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे, वहीं झारखंड तक पहुंच आसान होगी.
Dharamjaigarh to Lohardaga Rail Line : छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में हालात बदलने के साथ विकास के काम भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. अब रायगढ़ और जशपुर जिले को भी बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है. केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा के बीच नई रेल लाइन को विशेष रेल परियोजना के रूप में 4 जून 2026 को अधिसूचित किया है. करीब 291.881 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन के बनने से जशपुर और रायगढ़ रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. इससे लोगों का सफर आसान होगा.
आपके शहर में
यह रेल लाइन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से शुरू होकर जशपुर जिले के पत्थलगांव होते हुए झारखंड के लोहरदगा तक जाएगी. नई रेल लाइन बनने से जशपुर जिला सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा. यह सिर्फ जशपुर और रायगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकसित हो रहे आधुनिक रेल नेटवर्क और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है.

रेल परियोजना को ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा दिया गया
भारत सरकार ने इस रेल परियोजना को ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा दिया है. इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही परियोजना को आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. अब नई रेल लाइन से जुड़े जरूरी काम आगे बढ़ाए जा सकेंगे. इसके तहत जमीन, सर्वे और निर्माण जैसी प्रक्रियाओं को गति मिलने की उम्मीद है. यानी लंबे समय से प्रस्तावित इस रेल परियोजना को अब जमीन पर उतारने की दिशा में कदम तेजी से बढ़ सकते हैं.
सड़क मार्ग ही अभी जशपुर का सहारा
छत्तीसगढ़ के जशपुर से झारखंड की राजधानी रांची जाने के लिए अभी लोगों को सड़क मार्ग का ही सहारा लेना पड़ता है. इस क्षेत्र में लंबे समय से रेल लाइन की मांग की जा रही है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों में कई सड़कों की स्थिति सुधरी है, लेकिन पत्थलगांव के आसपास अब भी लोगों को खराब सड़कों से परेशानी होती है. ऐसे में इस रूट पर ट्रेन शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सफर आसान और समय कम होने के साथ सड़क की परेशानी भी काफी हद तक दूर हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए