छत्तीसगढ़ में कौन सी परीक्षा का पेपर हो गया लीक? भिड़े बीजेपी और कांग्रेस
छत्तीसगढ़ पेपर लीक (Photo: AI)
छत्तीसगढ़ में प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) से संबद्ध महाविद्यालयों में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के एक विषय की परीक्षा गुरुवार (20 अगस्त) को रद्द कर दी गई.
परीक्षा शुरू होने से पहले कथित प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायतें सामने आई थीं. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया. मामले में अब शिकायतों की जांच की जा रही है और परीक्षा की नई तारीख बाद में घोषित की जा सकती है. अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है.
विश्वविद्यालय से संबद्ध 33 महाविद्यालयों को गुरुवार को जारी एक परिपत्र के अनुसार, एईएनटी-221 (कृषि कीट विज्ञान) के तहत ‘फसलों और संग्रहीत अनाज में कीट प्रबंधन-1 (रबी फसलें)’ विषय की परीक्षा बृहस्पतिवार को होनी थी, जिसे “प्रशासनिक कारणों” से रद्द कर दिया गया. परिपत्र में कहा गया है कि अब यह परीक्षा सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में फिर से आयोजित की जाएगी.
क्या कहा सीएम साय ने पेपर लीक पर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार शाम मामले पर रिएक्शन दिया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मामला सरकार के संज्ञान में आया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: JSSC-CGL के बाद अब सिस्टम बदलने की तैयारी! देवेंद्र नाथ महतो ने बनाया ‘Blueprint’, सरकार के सामने रखेंगे पूरा प्लान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा रद्द कर दी है और समिति का गठन किया है. मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
परीक्षा गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू होनी थी
आईजीकेवी के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि परीक्षा गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन डीन के कार्यालय को सुबह करीब नौ बजे कथित प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत वाला एक ईमेल मिला. अधिकारी ने कहा कि ईमेल के साथ कोई प्रश्नपत्र संलग्न नहीं था. इसके बाद विद्यार्थियों के कुछ व्हॉट्सऐप समूहों में एक प्रश्नपत्र प्रसारित हुआ और दावा किया गया कि यह लीक हुआ प्रश्नपत्र है.
अधिकारी ने कहा, “जांच करने पर पता चला कि प्रसारित प्रश्नपत्र वास्तविक प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल नहीं खाता था, लेकिन उसमें करीब 70 प्रतिशत प्रश्न वास्तविक प्रश्नपत्र के प्रश्नों से मिलते-जुलते थे.”
कांग्रेस ने प्रश्नपत्र लीक को लेकर बीजेपी सरकार को घेरे
इस बीच, विपक्षी दल कांग्रेस ने कथित प्रश्नपत्र लीक को लेकर बीजेपी सरकार की आलोचना की. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बीएससी द्वितीय वर्ष के कीट विज्ञान के प्रश्नपत्र के परीक्षा से पहले लीक होने की कथित घटना “गंभीर और चिंताजनक” है. उन्होंने कहा कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र का लीक होना न केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता है, बल्कि उन हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ भी है जो ऐसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए