ePaper

प्रेमी जोड़े का साथ देना युवक को पड़ा महंगा, गुस्साए परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला

Updated at : 08 Jun 2023 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े का साथ देना युवक को पड़ा महंगा, गुस्साए परिजनों ने पीट-पीट कर मार डाला

पलासी थाना क्षेत्र के बिहारी गांव में एक 18 वर्षीय युवक को प्रेमी जोड़े का साथ देना महंगा पड़ गया. गुस्साए प्रेमी जोड़े के परिजनों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा. हाथ पैर तोड़कर युवक को किसान चौक से सोहन्दर जाने वाली मार्ग में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया.

विज्ञापन

अररिया. पलासी थाना क्षेत्र के नकटा खुर्द पंचायत के बिहारी गांव वार्ड संख्या 9 में एक 18 वर्षीय युवक को प्रेमी जोड़े का साथ देना महंगा पड़ गया. गुस्साए प्रेमी जोड़े के परिजनों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा. हाथ पैर तोड़कर युवक को किसान चौक से सोहन्दर जाने वाली मार्ग में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया. मृतक पलासी थाना क्षेत्र के मजलिशपुर पंचायत के द्वार गांव वार्ड संख्या 14 निवासी शिवानंद पासवान का 17 वर्षीय पुत्र राकेश पासवान हैं.

अस्पताल के रास्ते में हुई मौत 

सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी. इसके बाद मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने युवक को पलासी के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वहां से सदर अस्पताल अररिया और फिर वहां तैनात चिकित्सक ने युवक को सिल्लीगुड़ी रेफर कर दिया. परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को पटना ले जाना का फैसला किया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को लेकर पलासी थाना क्षेत्र के मजलिशपुर पंचायत के द्वार गांव वार्ड संख्या 14 अपने घर पहुंचे और घटना की सूचना पलासी थाने को दी.

गुस्साये परिजनों ने सड़क को जाम किया 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल अररिया भेजा. इसके बाद आक्रोशित परिजनों किसान चौक सोहन्दर जाने वाली मार्ग पर रखकर सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग करने लगे. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पलासी थाना पुलिस व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत करवाते हुए सड़क जाम को छुड़वाया गया.

दोस्त बुलाकर ले गया था

युवक के चाचा कन्हैया पासवान ने बताया कि 12 मई की देर शाम राकेश पासवान को उसका दोस्त रविंद्र कुमार यादव घर से बुलाकर नकटा खुर्द पंचायत के बिहारी गांव ले गया था. इसी दौरान रविन्द्र यादव ने गांव की ही एक युवती को लेकर भाग गया. इसी बीच, युवक और युवती के परिजनों ने राकेश पासवान को पकड़ लिया. उन लोगों ने राकेश पासवान की जमकर पिटाई कर दी और हाथ पैर तोड़ कर सड़क किनारे फेंक दिया. इसकी सूचना राहगीरों ने परिवारवालों की दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने राकेश पासवान को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. लेकिन राकेश की मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन