Siwan: 6 लाख रुपये के गांजा तस्करी का खुलासा, 19 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : Nishant Kumar Updated At : 04 Jul 2025 5:10 PM

विज्ञापन

Siwan News: गोरेयाकोठी पुलिस ने सैदपुरा गांव में छापेमारी कर 19.2 किलो गांजा बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया. बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग छह लाख रुपये है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और तस्कर गिरोह की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Siwan Crime News: गोरेयाकोठी के स्थानीय थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है.थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव स्थित दीपक तिवारी के घर पर की गई छापेमारी के दौरान कुल 19 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है.बरामद मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग छह लाख रुपये आंका गया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विकास कुमार और एसआई अंकित ओझा के नेतृत्व में की गई जिसमें पुलिस टीम ने तत्परता और गोपनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की. पुलिस टीम के गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया. पूरे जांच के बाद घर से गंजा को बरामद किया गया है. 

पुलिस ने क्या कहा ? 

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक तिवारी पिता स्वर्गीय गाटा तिवारी और शारदा तिवारी पिता स्वर्गीय ओशिहर तिवारी, दोनों निवासी सैदपुरा, थाना गोरेयाकोठी, जिला सीवान के रूप में हुई है. पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि यह दोनों आरोपी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े हुए थे और इनके विरुद्ध पहले भी ऐसे गतिविधियों की सूचनाएं मिलती रही हैं.

Also read: सीएम आर्ट्स कॉलेज से कई दिनों से गायब पीजी की छात्रा ने की शादी, वीडियो आया सामने 

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

पुलिस ने गांजा को जब्त कर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति या तस्कर गिरोह शामिल तो नहीं है.थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर ऐसे अवैध धंधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन