ePaper

Video: ईद पर बिहार के Puneet Superstar ने इस्लाम धर्म किया कबूल! सोशल मीडिया पर लोगों ने दे दिया नया नाम

Updated at : 02 Apr 2025 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
puneet superstar| Puneet Superstar accepted Islam on Eid! There was uproar on social media
puneet superstar

Puneet Superstar: सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. कभी नाले का पानी पीने तो कभी अजीबोगरीब स्टंट करने वाले पुनीत ने इस बार ईद के मौके पर इस्लाम कबूल करने का दावा कर दिया है. उन्होंने जामा मस्जिद में माथा टेकते और नमाज पढ़ने की एक्टिंग करते हुए वीडियो शेयर किया.

विज्ञापन

Puneet Superstar: सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं. कभी नाले का पानी पीना, तो कभी अनोखे स्टंट करना. पुनीत का हर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है. लेकिन इस बार उन्होंने ईद के मौके पर इस्लाम कबूल करने का दावा कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

इस्लाम अपनाने का किया दावा, जामा मस्जिद में वीडियो शेयर

ईद के मौके पर पुनीत सुपरस्टार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे इस्लाम स्वीकार करना है, सभी मुस्लिम भाई मुझे अपनी शरण में ले लें.” इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के जामा मस्जिद में माथा टेकते हुए और नमाज पढ़ने की एक्टिंग करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हिंदू-मुस्लिम सब भाई-भाई.”

फॉलोअर्स ने बताया ड्रामा, ट्रोलर्स ने साधा निशाना

पुनीत के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. कुछ लोगों ने इसे मजहबी सद्भावना का संदेश बताया, तो कई यूजर्स ने इसे धर्मों का मजाक बनाने की कोशिश करार दिया. ट्रोलर्स ने कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर खिंचाई की और कहा कि वह सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट कर रहे हैं.

कई बार ट्रोल, फिर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग

पुनीत की हरकतों पर कई बार उन्हें आलोचना झेलनी पड़ती है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं होती. इंस्टाग्राम पर उनके 8.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर अजीब हरकत को देखना पसंद करते हैं. हालांकि, इस बार का विवाद क्या नया मोड़ लेगा, यह देखने वाली बात होगी.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन