बांका में जमीन विवाद के दौरान हिंसक झड़प, कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या

Updated:
विज्ञापन

बिहार के बांका में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी है. मामला अमरपुर थानाक्षेत्र के गंगापुर गढ़ैल गांव की है. यहां आपसी विवाद को लेकर एक वृद्ध को कुल्हाड़ी से हमलाकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

बांका. बिहार के बांका में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गयी है. मामला अमरपुर थानाक्षेत्र के गंगापुर गढ़ैल गांव की है. यहां आपसी विवाद को लेकर एक वृद्ध को कुल्हाड़ी से हमलाकर जख्मी कर दिया. परिजनों ने जख्मी 58 वर्षीय सदानंद मंडल अमरपुर के रेफरल अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुकान गया था बुर्जुग

वृद्ध की मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी पुसा देवी समेत अन्य परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल हो गया. मृतक के पुत्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके पिता कुल्हाड़ी में धार कराने गांव में अवस्थित दुकान पर गया था. तभी दुकान पर पूर्व से मौजूद गांव के ही विलास मंडल जबरन उनके पिता को कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया. घायल विलास मंडल जमीन पर गिर पड़ा. आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया.

हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग

गांव के सरपंच पति सुरेन्द्र शर्मा और ग्रामीण प्रफुल्ल चंद्र मंडल ने बताया कि मृतक काफी मृदुल स्वभाव का व्यक्ति था. मृतक को चार पुत्र एवं दो पुत्री है. जिसमें वशिष्ठ मंडल, मृत्युंजय मंडल, त्रिपुरारी मंडल अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाते थे, जबकि मृतक का छोटा पुत्र रिषि मंडल एवं पुत्री कविता कुमारी गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती है. उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन