शिक्षा पदाधिकारी के घर मिला बेतिया महाराज जैसा जेवरातों का खजाना, 3.52 करोड़ कैश भी बरामद

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Jan 2025 9:12 AM

विज्ञापन

सांकेतिक

Vigilance Raid: बेतिया शहर में जेवरातों को लेकर बेतिया महाराज के खजाने की चर्चा चल रही थी. इसी बीच गुरुवार को विजिलेंस की रेड में जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर से जेवरातों का खजाना मिला है. लगातार 24 घंटे गिनती के बाद 3.52 करोड़ कैश भी मिले हैं.

विज्ञापन

Vigilance Raid: बेतिया शहर में जेवरातों को लेकर बेतिया महाराज के खजाने की चर्चा चल रही थी. लेकिन अब बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर मिले बेसकीमती जेवरातों की तुलना अब बेतिया महाराज के खजाने से की जाने लगी है. गुरुवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसबीयू) ने पश्चिम चंपारण (बेतिया) के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) रजनीकांत प्रवीण के बेतिया, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की.

इस छापेमारी में डीइओ के ठिकानों से 3.52 करोड़ रुपये नकद के अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति का पता लगा है. साथ ही इस छापेमारी में 2 करोड़ कैश, 27 किलो चांदी, 1 किलो 300 ग्राम सोने के जेवर और प्रॉपर्टी के पेपर मिले हैं. डीइओ के बेतिया स्थित आवास से 64 लाख नगद मिले हैं.

देर शाम तक जारी रही नोटों की गिनती

वहीं, दरभंगा स्थित उनकी पत्नी के आवास पर बोरों में बंद मिले नोटों की गिनती देर शाम तक जारी रही. एसबीयू ने बताया कि एक करोड़ रुपये से अधिक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, नोट गिनने के लिए दो मशीनों के साथ ही स्थानीय बैंक शाखाओं के कर्मियों की भी सेवा ली जा रही है. छापेमारी की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने डीइओ को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पूर्णिया निर्धारित कर दिया है. नालंदा जिले के मूल निवासी रजनी कांत प्रवीण ने 2005 में शिक्षा विभाग में योगदान दिया था.

Also Read: कस्टम विभाग का फर्जी जॉइनिंग लेटर दिलाने वाला दारोगा पर FIR, नौकरी के नाम पर डिलीवरी बॉय से लिया था 8 लाख

जमीन के कई दस्तावेज भी मिले

एसवीयू के मुताबिक डीइओ के बेतिया आवास से 60 लाख नकद के साथ ही 40 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं. वहीं, दरभंगा में उनकी पत्नी सुषमा कुमारी के आवास पर मिली नकदी में से एक करोड़ रुपये के नोटी की गिनती पूरी हो गयी है. गिनती देर रात तक चलने की उम्मीद है. यहां पर भी लगभग 50 लाख रुपये के भूखंड के कागजात मिले हैं.

देर शाम तक एसवीयू की जांच में सुषमा कुमारी के नाम पर पटना के सादिकपुर में आवासीय जमीन, हनुमान नगर में आवासीय फ्लैट, दरभंगा में 48 डिसमिल कृषि योग्य भूमि व नौ डिसमिल आवासीय भूमि, पटना के शेखपुरा में छह डिसमिल में मकान का पता चला है. मधुबनी के नरपति नगर में 15.26 डिसमिल व्यवसायिक भूमि और मुजफ्फरपुर के मुसहरी ब्लॉक मथुरापुर मुहल्ला में 1 कट्टा 9 धुर जमीन का पता चला है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन