फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत ट्रेन और राजधानी एक्सप्रेस कुछ ही घंटों में फुल, जानें कितनी है वेटिंग लिस्ट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2023 4:03 PM

विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए त्योहार के अवसर पर नई दिल्ली से पटना के लिए स्पेशल वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया था. लेकिन ट्रेन में बुकिंग शुरू होते ही सीटें फूल होने लगी और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो गई है.

विज्ञापन

Festival Special Train: अगामी त्योहार दीपावली व छठ में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत व राजधानी एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया है. लेकिन इस रूट पर यात्रियों की भीड़ इतनी है कि इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू होते ही कुछ घंटों के अंदर ही सीटें फूल हो गई और लंबी वेटिंग लिस्ट लग गई है. रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 02252 नयी दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से 11, 14 एवं 16 नवंबर को चलेगी. इस ट्रेन में 11 नवंबर को चेयर कार में 116 वेटिंग लिस्ट है, तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट भी फूल हो गए हैं. इसी तरह ट्रेन नंबर 02250 नयी दिल्ली-पटना राजधानी फेस्टिवल स्पेशल नयी दिल्ली से 10, 13, 15 एवं 17 नवंबर को चलेगी. इस ट्रेन की सभी श्रेणियों में वेटिंग लिस्ट है.

वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में 11 नवंबर की सभी सीटें फूल

रेलवे ने दिवाली-छठ के मौके पर बिहार आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन और राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था. लेकिन जैसी ही टिकटों की बुकिंग खुली, धड़ाधड़ सीटें फूल हो गई. वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में दिवाली से एक दिन पहले 11 नवंबर की सभी सीटें फूल हैं. एसी चेयर कार में 116 वेटिंग है तो एग्जीक्यूटिव क्लास में 31 वेटिंग है. हालांकि एसी चेयर कार में 14 और 16 नवंबर को सीटें खाली है. वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में 14 नवंबर को सीटें खाली हैं, वहीं 16 नवंबर को एक वेटिंग लिस्ट है. वहीं राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की सभी श्रेणियों में वेटिंग लग गई है.

दिल्ली से सुबह 7.25 बजे खुलेगी वंदे भारत

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ट्रेन नंबर 02252 नई दिल्ली पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नयी दिल्ली से 11, 14 एवं 16 नवंबर को सुबह 7.25 बजे खुलकर उसी दिन रात सात बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. 12 घंटे में ट्रेन दिल्ली से पटना आयेगी. इस ट्रेन में 16 कोच होंगे. ट्रेन दिल्ली से खुलकर 12.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 14.08 बजे प्रयागराज, 15.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.15 बजे बक्सर एवं 18.8 बजे आरा रुकते हुए पटना आयेगी.

पटना जंक्शन से सुबह 7.30 बजे खुलेगी वंदे भारत स्पेशल

इसी तरह गाड़ी नंबर 02251 पटना – नयी दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 12, 15 एवं 17 नवंबर को रवाना होगी. ट्रेन पटना जंक्शन से 7.30 बजे खुलकर, 8.28 बजे आरा, 9.28 बजे बक्सर, 10.28 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 12.10 बजे प्रयागराज एवं 14.18 बजे कानपुर सेंट्रल रुकते हुए उसी दिन रात सात बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

Also Read: दिवाली-छठ में घर जाना होगा आसान, नई दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन और स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस

10 नवंबर से राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल का होगा परिचालन

दिल्ली पटना रेल मार्ग पर ट्रेन नंबर 02249/ 02250 नयी दिल्ली – पटना – नयी दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलायी जायेगी. ट्रेन नंबर 02250 नयी दिल्ली – पटना राजधानी फेस्टिवल स्पेशल नयी दिल्ली से 10, 13, 15 एवं 17 नवंबर को 19.10 बजे खुलकर 00.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 2.13 बजे प्रयागराज एवं 4.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 05.45 बजे बक्सर एवं 06.35 बजे आरा रुकते हुए 7.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल में होंगे 18 कोच

वहीं वापसी में, गाड़ी सं. 02249 राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से 11, 14, 16 एवं 18 नवंबर को चलेगी. यह ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 9.00 बजे खुलकर, 9.40 बजे आरा, 10.30 बजे बक्सर, 11.37 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 13.37 बजे प्रयागराज एवं 15.45 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन रात 21 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इस राजधानी स्पेशल में फस्ट एसी क्लास में 1 कोच, सेकेंड एसी में 7 कोच एवं थर्ड एसी क्लास में 10 कोच होंगे.

Also Read: दिवाली-छठ में बिहार आना हुआ आसान, रेलवे चला रही 60 स्पेशल ट्रेनें, स्टेशनों पर टिकट काउंटर भी बढ़ाए गए

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन