विनोद को मिले थे पांच लाख

हाजीपुर : बिदुपुर पुलिस के नेतृत्व में पटना एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की छापेमारी में बिदुपुर थाने के कैलाचक गांव से पकड़ा गया विनोद कुमार उर्फ विनोद राय की पहचान क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी. गांव के लोग उसकी अापराधिक छवि से वाकिफ थे, लेकिन किसी भी घटना […]
हाजीपुर : बिदुपुर पुलिस के नेतृत्व में पटना एसटीएफ और पश्चिम बंगाल पुलिस की छापेमारी में बिदुपुर थाने के कैलाचक गांव से पकड़ा गया विनोद कुमार उर्फ विनोद राय की पहचान क्षेत्र में प्रोपर्टी डीलर और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में थी. गांव के लोग उसकी अापराधिक छवि से वाकिफ थे, लेकिन किसी भी घटना में पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ने के कारण वह अपनी
आमदनी का स्राेत अन्य माध्यम बताता था. सोने की चेन और लग्जरी वाहन के शौकीन विनोद मामूली किसान का बेटा है. क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए वह त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में अपनी पत्नी को मुखिया बनाना चाहता था. चकसिकंदर-कल्याणपुर पंचायत से उसकी पत्नी सीता देवी मुखिया पद की प्रत्याशी थी. चुनाव जीतने के लिए विनोद से सारी तिकड़म का इस्तेमाल किया था,
लेकिन बहुत कम मतों के अंतर से उसकी पत्नी को पराजय का मुंह देखना पड़ा और वह चौथे स्थान पर रही. मंगलवार की शाम लगभग सात बजे बिदुपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पटना एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने विनोद के कैलाचक गांव स्थित घर पर छापेमारी की. अचानक पुलिस की छापेमारी से विनोद स्तब्ध रह गया. टीम ने सबसे पहले मौके पर विनोद को दबोच लिया. इसके बाद उसके घर की तलाशी ली. हालांकि उस समय टीम को कुछ हाथ नहीं लगा. दरबाजे पर खड़ी बंगाल नंबर की आइ-टेन कार को देखते ही बंगाल पुलिस सक्रिय हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




