दौलतपुर में नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़

Updated at : 18 Nov 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
दौलतपुर में नकली शराब की फैक्टरी का भंडाफोड़

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र दौलतपुर गांव में गुरुवार की दोपहर उत्पाद विभाग की पुलिस एवं सदर थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर नकली विदेशी शराब का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस का वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों के रैपर, कॉर्क, खाली शराब की बोतल एवं खाली ड्राम बरामद किया गया. […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र दौलतपुर गांव में गुरुवार की दोपहर उत्पाद विभाग की पुलिस एवं सदर थाने की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर नकली विदेशी शराब का भंड़ाफोड़ किया. पुलिस का वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब के विभिन्न ब्रांडों के रैपर, कॉर्क, खाली शराब की बोतल एवं खाली ड्राम बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता को सूचना मिली कि दौलतपुर गांव स्थित एक घर में नकली विदेशी शराब तैयार की जा रही है.

इसको लेकर उत्पाद विभाग द्वारा एक टीम गठित की गयी, जिसमें उत्पाद इंस्पेक्टर अजय शंकर सहाय, अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार एवं उत्पाद विभाग के सशक्त बल एवं सदर थाने की पुलिस दौलतपुर गांव के चिह्नित स्थान पर पहुंची, वहीं दौलतपुर गांव में बन रहे राधेश्याम चौधरी के मकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से रॉयल स्टैग, मैक डॉवेल एवं अन्य ब्रांडों की भारी मात्रा में नकली रैपर, कॉर्क, खाली शराब की बोतल एवं 35 लीटर छह खाली ड्रम, जिसमें स्पिरिट रखी गयी थी.

सभी बरामद सामान को पुलिस द्वारा जब्त कर थाने लाया गया. वहीं पुलिस के आने से पहले कारोबारी राधेश्याम चौधरी भागने में सफल रहा.
उत्पाद विभाग व सदर थाने की पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी
कारोबारी भागने में रहा सफल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन