यात्री शेड नहीं होने से लोग हो रहे परेशान

Updated at : 11 Nov 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री शेड नहीं होने से लोग हो रहे परेशान

महुआ : बाजार में यात्री शेड नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि महुआ वैशाली जिले का एक महत्वपूर्ण अनुमंडल मुख्यालय है जहां से प्रतिदिन जिला एवं राजधानी पटना समेत हाजीपुर, जंदाहा, पातेपुर, गोरौल, कटहरा सहित विभिन्न जगहों के यात्री विभिन्न वाहनों से यात्रा करते […]

विज्ञापन

महुआ : बाजार में यात्री शेड नहीं होने की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि महुआ वैशाली जिले का एक महत्वपूर्ण अनुमंडल मुख्यालय है जहां से प्रतिदिन जिला एवं राजधानी पटना समेत हाजीपुर, जंदाहा, पातेपुर, गोरौल, कटहरा सहित विभिन्न जगहों के यात्री विभिन्न वाहनों से यात्रा करते हैं, लेकिन महुआ में वाहन के इंतजार मे घंटों बैठने वाले यात्रियों के लिए एक यात्री शेड भी नहीं है. जिससे यात्रियों को वाहन के इंतजार में दर दर भटकना पड़ता है. खासकर चिलचिलाती धूप एवं बारिश में जब महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वाहन के इंतजार मे घंटों भटकती हैं,

तो लोग महुआ की व्यवस्था को कोसते नजर आते हैं. अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय, थाना, अस्पताल समेत अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर अपने विभिन्न कार्यों से प्रतिदिन आने वाले हजारों लोगों को वाहनों के इंतजार मे भटकना पड़ता है. व्यवसाय की दृष्टि से भी महुआ वैशाली जिले में अपना महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है.

जहां प्रतिदिन करोड़ों रूप ये कार्य कारोबार होता है. आसपास के इलाकों से प्रतिदिन महुआ बाजार आने वाले छोटे-छोटे व्यापारियों को भी गाड़ी के ठहराव की अनिश्चितता से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. महुआ के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की उदासीनता के कारण महुआ में यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ता है. महुआवासियों ने जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों से महुआ में अविलंब यात्री शेड बनवाने की मांग की है ताकि यात्रियों को वाहनों के इंतजार में रूकने के लिए एक निश्चत एवं सुरक्षित स्थान हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन