दवा व्यवसायी को पीट कर किया घायल

बनियापुर : हथियार सहित एक दर्जन लोगों ने दवा दुकान पर पहुंच दवा व्यवसायी की पिटाई के बाद व्यवसायी के गले से सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये, गले में बिक्री के रखे बीस हजार रुपये नकद सहित दुकान में रखे कीमती दवा लेकर चलते बने. बचाव में आये दवा व्यवसायी के […]
बनियापुर : हथियार सहित एक दर्जन लोगों ने दवा दुकान पर पहुंच दवा व्यवसायी की पिटाई के बाद व्यवसायी के गले से सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये, गले में बिक्री के रखे बीस हजार रुपये नकद सहित दुकान में रखे कीमती दवा लेकर चलते बने. बचाव में आये दवा व्यवसायी के पिता,चाचा और भाई की भी हमलावारों ने जमकर पिटाई की. दुकान पर उत्पात मचाया मामला थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट बाजार की है. घटना से पीड़ित बड़ा लैवा निवासी व दवा व्यवसायी पंकज कुमार सिंह ने घटना की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करा जनता बाजार थाना क्षेत्र के खुर्द लैवा निवासी एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए नामजदों के ऊपर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है
कि वे अपनी टेढ़ी घाट स्थित दुकान पर बैठे थे तभी जनता बाजार थाना क्षेत्र के खुर्द लैवा निवासी सचेत राय, शोभन राय, भुवनेश्वर राय,साहेब राय,सत्येंद्र राय,जितेंद्र राय,भीम राय,हरेंद्र राय,अरुण राय,रवींद्र राय हरवे हथियार से लैस होकर दुकान पर पहुंचे एवं गाली-गलौज करने लगे. गाली-गलौज का विरोध करने पर सत्येंद्र राय ने चाकू से जान लेवा प्रहार किया. जिसके बाद मैं गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद नामजदों ने मेरे गले से सोने की चेन, गले में रखे बिक्री के रखे रुपये एवं दुकान में रखे कीमती दवा लेकर चलते बने. बचाव में आये मेरे पिता विक्रमा सिंह, चाचा रामईश्वर सिंह, भाई विपु सिंह की भी नामजदों ने जमकर पिटाई की, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




