छापेमारी के दौरान चार नक्सली पकड़े गये

Updated at : 11 Aug 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान चार नक्सली पकड़े गये

हाजीपुर : गोरौल थाना क्षेत्र के कई गांवों में एएसपी अभियान रवींद्र कुमार चौधरी ने छापेमारी कर चार कथित नक्सलियों को घर दबोचा है. गत छह माह के भीतर लगातार नक्सलियों द्वारा क्षेत्र के कई व्यवसायियों एवं निर्माण कंपनी से लेवी की मांग की गयी थी, परंतु इन मामलों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं […]

विज्ञापन

हाजीपुर : गोरौल थाना क्षेत्र के कई गांवों में एएसपी अभियान रवींद्र कुमार चौधरी ने छापेमारी कर चार कथित नक्सलियों को घर दबोचा है. गत छह माह के भीतर लगातार नक्सलियों द्वारा क्षेत्र के कई व्यवसायियों एवं निर्माण कंपनी से लेवी की मांग की गयी थी, परंतु इन मामलों में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

समझा जाता है कि इसी आलोक में यह छापेमारी अभियान चलाया गया है. गोरौल थाने पर एएसपी अभियान कैंप किये रहे एवं कथित नक्सलियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार लोगों से नक्सली साहित्य, नक्सली परचा एवं कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं. इस कार्रवाई को पुलिस ने अत्यंत

गोपनीय रखा.
गिरफ्तार वीर बहादुर शास्त्री को बहादुरपुर से उसके पैतृक गांव से पकड़ा गया है, जबकि दूसरा लालगंज थाना क्षेत्र के बसंता जहानाबाद का वरुण कुमार है. पुलिस के अनुसार नक्सली मीटिंग के दौरान इनकी गिरफ्तारी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन