अाभूषण दुकान में छापा भारतीय मानक ब्यूरो ने ज्वेलरी की गुणवत्ता की जांच की
Updated at : 16 Jun 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायियों में मचा हड़कंप सामान की गुणवत्ता में शंका होने पर कई ज्वेलरी जब्त छापेमारी की आशंका से कई दुकानदारों ने गिराया शटर हाजीपुर : शहर की एक ज्वेलरी दुकान में भारतीय मानक ब्यूरो की छापेमारी को लेकर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही. छापेमारी की आशंका से कई दुकानदारों […]
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायियों में मचा हड़कंप
सामान की गुणवत्ता में शंका होने पर कई ज्वेलरी जब्त
छापेमारी की आशंका से कई दुकानदारों ने गिराया शटर
हाजीपुर : शहर की एक ज्वेलरी दुकान में भारतीय मानक ब्यूरो की छापेमारी को लेकर शहर के स्वर्ण व्यवसायियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही. छापेमारी की आशंका से कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया. प्राप्त सूचनानुसार नगर के गुदरी रोड स्थित पतालेश्वर ज्वेलर्स के संचालक सुनील कुमार सोनी की दुकान में भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दुकान में उपलब्ध ज्वेलरी की गुणवत्ता की जांच-परख की.
इस दौरान टीम में शामिल विशेषज्ञ दुकान के गहनों के हॉल मार्क की जांच-पड़ताल की. सामान की गुणवत्ता में शंका होने पर कई ज्वेलरी जब्त कर सैंपल अपने साथ ले गयी. टीम में शामिल पदाधिकारियों ने बताया कि इस सैंपल को प्रयोगशाला में भेज कर जांच करायी जायेगी और गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उधर, बाजार में छापेमारी की खबर फैलते ही स्वर्ण व्यवसायियों में हड़कंप मच गयी. कई दुकानदारों ने उस दुकान के निकट अपने मुखबिर लगा दिये ताकि छापेमारी की भनक मिलते ही दुकान बंद की जा सके. हालांकि टीम ने केवल एक दुकान पर ही छापेमारी की. सूत्रों ने बताया कि टीम को दुकान के बारे में शिकायत मिली थी और उसी की पुष्टि के लिए छापेमारी की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




