बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

सराय : सराय-लालगंज मार्ग पर मझौली महम्मदपुर बुजुर्ग गांव स्थित संत जोसेफ स्कूल की बगल में अपने दरवाजे के सामने खेल रही एक बालिका की मौत बाइक की ठोकर से हो गयी. मृतका गांव के राम उद्देश्य पंडित की नातिन बतायी गयी है, जो अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ती थी. सदर थाना क्षेत्र के असतीपुर […]
सराय : सराय-लालगंज मार्ग पर मझौली महम्मदपुर बुजुर्ग गांव स्थित संत जोसेफ स्कूल की बगल में अपने दरवाजे के सामने खेल रही एक बालिका की मौत बाइक की ठोकर से हो गयी. मृतका गांव के राम उद्देश्य पंडित की नातिन बतायी गयी है, जो अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ती थी. सदर थाना क्षेत्र के असतीपुर गांव निवासी ब्रज किशोर पंडित की आठ वर्षीया पुत्री रितु कुमारी अपने नाना के घर पर दरवाजे पर खेल रही थी कि एक तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से घायल हो गयी.
घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोड़ कर फरार हो गया. इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिएसदर अस्पताल भेज दिया और बाइक को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




