खेत से दो बम बरामद

Updated at : 02 Jun 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
खेत से दो बम बरामद

पटेढ़ी बेलसर/नगवां : पंचायत चुनाव की मतगणना से 24 घंटा पहले चकगुलामुद्दीन पंचायत से पुलिस ने दो बम बरामद किया है. पंचायत के मौना मलंग स्थान के निकट अरुण सिंह के खेत में दोनों बम बरामद हुआ. बेलसर ओपी अध्यक्ष धर्मवीर भारती को सूचना मिली कि एक थैला लवारिस हालत में है. पुलिस ने त्वरित […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर/नगवां : पंचायत चुनाव की मतगणना से 24 घंटा पहले चकगुलामुद्दीन पंचायत से पुलिस ने दो बम बरामद किया है. पंचायत के मौना मलंग स्थान के निकट अरुण सिंह के खेत में दोनों बम बरामद हुआ. बेलसर ओपी अध्यक्ष धर्मवीर भारती को सूचना मिली कि एक थैला लवारिस हालत में है.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थैला खोला. उसमें दो बम मिले. पुलिस ने बम को पानी में रख कर निष्क्रिय कर दिया है. आशंका जतायी जा रही कि बम का इस्तेमाल पंचायत चुनाव के दौरान होना था, लेकिन प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था से चुनाव शांतिपूर्ण हो गया. वहीं, सूत्रों के अनुसार मतगणना के बाद क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम रखा हुआ था.

बम मिलने की पुष्टि ओपी अध्यक्ष ने की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन