अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत, जाम

Updated at : 24 Apr 2016 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत, जाम

भगवानपुर/सराय : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर सराय थाने के गेट पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक सराय थाना क्षेत्र के भागवतपुर पटेढा गांव निवासी महेंद्र राय बताये गये हैं. सूचना के अनुसार यह घटना तब घटी जब वह साइकिल से अपने घर जा […]

विज्ञापन

भगवानपुर/सराय : राष्ट्रीय राजमार्ग 77 पर सराय थाने के गेट पर अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवार 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक सराय थाना क्षेत्र के भागवतपुर पटेढा गांव निवासी महेंद्र राय बताये गये हैं. सूचना के अनुसार यह घटना तब घटी जब वह साइकिल से अपने घर जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया.

सड़क जाम कर दिये जाने के कारण यातायात कई घंटे तक बाधित रहा और दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंची सराय पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम को समाप्त कराया, तब यातायात चालू हो सका. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन