हाजीपुर प्रधान डाकघर में अक्सर रहता है लिंक फेल

हाजीपुर : शहर के राजेंद्र चौक स्थित प्रधान डाकघर की स्थिति यह है कि यहां लिंक फेल की समस्या से लोग सिर धुन कर रह जा रहे हैं. प्रधान डाकघर में 18 अप्रैल, 2015 से कोर बैंकिंग सेवा शुरू हुई. तभी से यहां लिंक की समस्या बनी हुई है. उपभोक्ताओं को यहां अक्सर लिंक फेल […]
हाजीपुर : शहर के राजेंद्र चौक स्थित प्रधान डाकघर की स्थिति यह है कि यहां लिंक फेल की समस्या से लोग सिर धुन कर रह जा रहे हैं. प्रधान डाकघर में 18 अप्रैल, 2015 से कोर बैंकिंग सेवा शुरू हुई. तभी से यहां लिंक की समस्या बनी हुई है. उपभोक्ताओं को यहां अक्सर लिंक फेल होने के नाम पर परेशानी उठानी पड़ रही है.
लिंक नहीं रहने के चलते ग्राहकों और अभिकर्ताओं दोनों का काम अवरुद्ध हो रहा है. ग्राहक अपना आक्रोश प्रकट करते हुए कहते हैैं कि विभाग को इसकी कोई चिंता नहीं है. प्रधान डाकघर में पासबुक प्रिंटिंग मशीन भी हमेशा खराब बतायी जाती है. इसके चलते पासबुक अपडेट नहीं हो पाने से जमाकर्ताओं को अपने खाते में जमा राशि का पता नहीं चल पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




