अगलगी में मुखिया समेत कई के घर जल कर राख

चकसिकंदर : जाफरपट्टी पंचायत की मुखिया मंजू देवी, पति दिलीप साह एवं उनके अन्य भाइयों पवन कुमार साह, रूपेश कुमार के घर में बीती देर रात एक बजे भीषण आग लगने से सभी सामान जल कर राख हो गये. आग कैसे लगी अभी तक किसी को कुछ पता नहीं चल सका है. आग लगने से […]
चकसिकंदर : जाफरपट्टी पंचायत की मुखिया मंजू देवी, पति दिलीप साह एवं उनके अन्य भाइयों पवन कुमार साह, रूपेश कुमार के घर में बीती देर रात एक बजे भीषण आग लगने से सभी सामान जल कर राख हो गये. आग कैसे लगी अभी तक किसी को कुछ पता नहीं चल सका है. आग लगने से लगभग पांच लाख की क्षति का अनुमान है.
घर में रखे बरतन, आभूषण, अनाज, नकदी, कपड़े, जरूरी कागजात जल कर राख हो गये. स्थानीय लोगों की तत्परता से पंपिंग सेट मशीन से आग पर काबू पाया गया. वहीं दमकल समय पर नहीं पहुंची, जिससे लोग काफी आक्रोशित थे. मौके पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार दल-बल के साथ पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया. वहीं सीओ प्रकाश गौरव भी मौके पर पहुंचे एवं सरकार द्वारा निर्धारित हर सुविधा देने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




