कई के दोबारा चुने जाने का सपना हो सकता है चूर

Updated at : 10 Feb 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
कई के दोबारा चुने जाने का सपना हो सकता है चूर

पटेढ़ी बेलसर : आरक्षण की मार से प्रखंड की कई पंचायतों के मुखिया दोबारा नहीं चुने जायेंगे. उन पंचायत के वर्तमान मुखियाओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कई दूसरी पंचायत से भाग्य अाजमाने की सोच रहे हैं. हालांकि अभी तक पंचायतों की आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी. कौन पंचायत आरक्षित […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : आरक्षण की मार से प्रखंड की कई पंचायतों के मुखिया दोबारा नहीं चुने जायेंगे. उन पंचायत के वर्तमान मुखियाओं के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कई दूसरी पंचायत से भाग्य अाजमाने की सोच रहे हैं. हालांकि अभी तक पंचायतों की आरक्षण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी. कौन पंचायत आरक्षित होगी या कौन अनारक्षित, इसको लेकर भावी प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. प्रखंड स्तर पर बनायी गयी सूची जिले को भेज दी गयी है,

जिसका अंतिम अनुमोदन राज्य निर्वाचन से होना है. तभी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होगी. कयास लगाये जा रहे कि प्रखंड की मनोरा एवं करनेजी पंचायत को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. वर्तमान में करनेजी पंचायत का मुखिया पद अनारक्षित था. मनोरा सामान्य महिला था. इन दोनों पंचायतों के मुखिया अासान सीट से भाग्य अाजमाने की सोच रहे हैं.

बेलसर, मिश्रौलिया अफजलपुर, जारंग रामपुर एवं सोरहत्था पंचायत को सामान्य श्रेणी में रहने का अनुमान है. वर्तमान में बेलसर एवं सोरहत्था सामान्य महिला के लिए आरक्षित है. साइन पंचायत अति पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है. हालांकि इसकी अंतिम मुहर राज्य निर्वाचन आयोग से लगनी बाकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन