शिविर में किया गया नेत्र रोगियों का इलाज

Updated at : 22 Dec 2015 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
शिविर में किया गया नेत्र रोगियों का इलाज

जंदाहा : राम कृष्ण मिशन आश्रम, पटना द्वारा संचालित शारदा नेत्रालय पटना के सौजन्य से जंदाहा की साहु धर्मशाला में सोमवार को नि:शुल्क नेत्र जांच सह नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रसिद्ध सर्जन डाॅ गनौर साह ने किया. शिविर में लगभग 200 लोगों के नेत्र की जांच […]

विज्ञापन

जंदाहा : राम कृष्ण मिशन आश्रम, पटना द्वारा संचालित शारदा नेत्रालय पटना के सौजन्य से जंदाहा की साहु धर्मशाला में सोमवार को नि:शुल्क नेत्र जांच सह नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर प्रसिद्ध सर्जन डाॅ गनौर साह ने किया.

शिविर में लगभग 200 लोगों के नेत्र की जांच की गयी एवं लगभग 50 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु निबंधित किया गया. शिविर में नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया एवं आधे दाम पर जरूरत मंद लोगों को जांच के बाद चश्मा उपलब्ध कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों का ऑपरेशन पटना स्थित केंद्र में नि:शुल्क किया जायेगा. संस्था द्वारा दवा,भोजन एवं रहने की व्यवस्था नि:शुल्क मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन