लूट मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ

Updated at : 14 Nov 2015 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
लूट मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ

महुआ सदर : गत नौ नवंबर को महुआ-ताजपुर रोड स्थित सिंघाड़ा टांडा स्थित एक मोटर सर्विसिंग सेंटर के पास से लूटे एक ट्रक शराब और चालक की हत्या मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है. पटना के खगौल से समस्तीपुर डिपो के लिए 500 कार्टन विदेशी शराब से लदे ट्रक को अज्ञात लुटेरों लूट […]

विज्ञापन

महुआ सदर : गत नौ नवंबर को महुआ-ताजपुर रोड स्थित सिंघाड़ा टांडा स्थित एक मोटर सर्विसिंग सेंटर के पास से लूटे एक ट्रक शराब और चालक की हत्या मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है. पटना के खगौल से समस्तीपुर डिपो के लिए 500 कार्टन विदेशी शराब से लदे ट्रक को अज्ञात लुटेरों लूट कर उसके चालक त्रिलोकी प्रसाद की हत्या कर दी थी.

हत्या के बाद चालक की लाश को ट्रक के केबिन में डाल कर ट्रक को उपरोक्त स्थल पर लावारिस छोड़ कर भागे अपराधियों का सुराग पाने में महुआ पुलिस अब तक विफल है. इससे लोगों में स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध रोष व आक्रोश है. अगर पुलिस अपनी जांच सही जगह कर रही होती, तो ट्रक के लुटेरों तथा ट्रक चालक की हत्या का राज अब तक खुल गया होता. इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि जांच जारी है. जल्द ही शराब लुटेरों एवं चालक के हत्यारों को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन