बाइक एजेंसी से नकद समेत चार लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
महुआ : मुकुंदपुर गांव स्थित एक बाइक एजेंसी से चोरों बुधवार की रात 1 लाख 48 हजार छह सौ रुपये नकद समेत चार लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. शोरूम के अंदर चोर वेंटिलेटर तोड़ कर घुसे थे. गुरुवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर एजेंसी संचालन ने इसकी सूचना […]
विज्ञापन
महुआ : मुकुंदपुर गांव स्थित एक बाइक एजेंसी से चोरों बुधवार की रात 1 लाख 48 हजार छह सौ रुपये नकद समेत चार लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली. शोरूम के अंदर चोर वेंटिलेटर तोड़ कर घुसे थे. गुरुवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर एजेंसी संचालन ने इसकी सूचना महुआ थाने की पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक चोरी की घटना की जांच की.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बाजार के हाजीपुर रोड में मुकुंदपुर गांव स्थित विकास होंडा एजेंसी का वेंटिलेटर तोड़ कर चोर अंदर घुसे. चोरों ने गल्ले का लॉक तोड़ कर 1 लाख 48 हजार 6 सौ रुपये नकद के अलावा 50 पीस चांदी का सिक्का, 17 मोबाइल फोन, कंप्यूटर का हाडडिस्क समेत अन्य सामान की चोरी कर ली.
एजेंसी से हुई भीषण चोरी की घटना की जानकारी एजेंसी मालिक मोहन मदन शर्मा को उस वक्त मिली जब गुरुवार की सुबह नौ बजे वे खोलने पहुंचे. एजेंसी के अंदर काउंटर का सामान इधर-उधर बिखड़ा पड़ा है. गल्ले का लॉक टूटा हुआ था और उसके रखे रुपये व अन्य सामान गायब थे.
पुलिस ने काफी देर तक वहां चोरी की घटना की जांच की व चोरी गये सामानों के संबंध में एजेंसी मालिक से जानकारी ली. इस संबंध महुआ थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बाइक एजेंसी में चोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गयी थी. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरी की घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










