चमकी बुखार से बच्ची की मौत!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर/राघोपुर : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में गुरुवार को एक बच्ची की चमकी बुखार लगने से मौत हो गयी. घटना में पहाड़पुर पूर्वी के मुकेश राय के पांच वर्षीय बच्ची राधा कुमारी के मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतक के चाचा इंद्रजीत कुमार ने बताया कि बच्ची को तीन दिनों […]
विज्ञापन
हाजीपुर/राघोपुर : जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में गुरुवार को एक बच्ची की चमकी बुखार लगने से मौत हो गयी. घटना में पहाड़पुर पूर्वी के मुकेश राय के पांच वर्षीय बच्ची राधा कुमारी के मौत हो गयी.
घटना के संबंध में मृतक के चाचा इंद्रजीत कुमार ने बताया कि बच्ची को तीन दिनों से बुखार था. बच्ची को झोलाछाप डॉक्टर से दिखाकर दवा खिलाया जा रहा था. लेकिन गुरुवार की सुबह अचानक बच्ची के मुंह से काफी लार टपकने लगा.
जिसे परिवारों के लोगों में काफी घबराहट हुई व बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर भर्ती कराया गया. स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर कमल किशोर ने बच्ची को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद घर में मातम छाया हुआ है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










