72 घंटे बाद सामान्य हुआ ट्रेनों का परिचालन
Updated at : 06 Feb 2019 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

सीआरएस आज करेंगे सोनपुर रेल मंडल में बैठक हाजीपुर : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर सोमवार की सुबह से मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया. सोमवार की सुबह 9.33 बजे सहरसा-पाटलिपुत्रा जनहित एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग स्टेशन से होकर गुजरी. इसके साथ ही इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह सामान्य हो गया. […]
विज्ञापन
सीआरएस आज करेंगे सोनपुर रेल मंडल में बैठक
हाजीपुर : हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर सोमवार की सुबह से मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया. सोमवार की सुबह 9.33 बजे सहरसा-पाटलिपुत्रा जनहित एक्सप्रेस सहदेई बुजुर्ग स्टेशन से होकर गुजरी. इसके साथ ही इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह सामान्य हो गया. यह जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने दी.
मालूम हो कि बीते रविवार की अहले सुबह सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के समीप जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियों दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. इस हादसे की वजह से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया था. घटना के बाद से ही युद्ध स्तर पर रेल ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य चल रहा था. साथ ही पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी समेत कई मंडलों व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे थे. रविवार की रात इस रेलखंड से 8.30 बजे गुड्स ट्रेन को गुजारा गया था. सोमवार की सुबह 5.50 बजे इस रेलखंड पर सभी मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों के परिचालन की अनुमति दे दी गयी.
सीआरएस आज करेंगे सोनपुर रेलमंडल में बैठक : सहदेई स्टेशन के समीप बीते रविवार की अहले सुबह सीमांचल एक्सप्रेस हादसे की जांच को पहुंचे इस्टर्न जोन के सीआरएस ने मंगलवार को सहदेई पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. बुधवार और गुरुवार को वे को सोनपुर रेल मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में वे हादसे के कारणों की जांच करेंगे. जांच के दौरान वे आमलोगों से घटना के कारणों को जानने का प्रयास करेंगे. इसके लिए रेलवे की ओर से आमलोगों से अपील की गयी है कि अगर इस दुर्घटना के संबंध में उन लोगों के पास कोई जानकारी या साक्ष्य हो तो वे जांच कमेटी की बैठक में शामिल होकर जानकारी दे सकते हैं या फिर उन्हें पत्र लिख सकते हैं. इधर सीआरएस के जांच के लिए हाजीपुर पहुंचते ही रेल महकमे के कई विभागों के अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप की स्थिति
बनी हुई है.
टूटी हुई पटरी पर अटक जा रही जांच की दिशा : सहदेई स्टेशन के समीप घटनास्थल पर रेलवे ट्रैक की क्रॉसिंग प्वाइंट के समीप पटरी में आये क्रैक व टूटी हुई पटरी पर बार-बार जांच की दिशा अटक जा रही है. भले ही रेलवे के वरीय पदाधिकारी हादसे के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रहे हैं लेकिन प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ट्रैक के मेंटेनेंस में खामी की बात ही सामने आयी है. मंगलवार की शाम जब सीआरएस सहदेई बुजुर्ग में जांच को पहुंचे तो उन्होंने भी काफी देर तक इन बिंदुओं की पड़ताल की थी तथा टूटी हुई पटरी और दो बोगियों को जोड़ने वाले हुक की जांच के लिए उसे लखनऊ भेजने को कहा था.
72 घंटे बाद सामान्य हुआ परिचालन : सीमांचल एक्सप्रेस हादसे के बाद हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने में 72 घंटे का समय लग गया. लगभग एक हजार मजदूर व कर्मी दिन-रात ट्रैक को दुरुस्त कर परिचालन दूर करने में जुटे हुए थे. साथ ही 130 टन क्षमता की दो एवं तीन मालवाहक क्रेन, जेसीबी आदि को भी राहत कार्य में लगाया गया था. सोमवार की देर शाम क्षतिग्रस्त बोगियों को ट्रैक से हटा दिया गया था. सोमवार की सुबह ट्रैक पर परिचालन सामान्य होने के बाद इस रेलखंड से रोजाना सफर करनेवाले हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




