सीमाचंल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त : ….जब बेटे को सलामत देख मां भूल गयी अपना दर्द

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखर/रौशन, हाजीपुर : सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के समीप रविवार की अहले सुबह हुए सीमांचल एक्सप्रेस हादसे ने एक पल में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. घायलों की भीड़ व लाशों के ढेर में सभी अपने परिजनों को तलाश रहे थे. कुछ काफी खुशनसीब भी निकले जो ट्रेन की बोगियों के बुरी तरह पलटने व […]

विज्ञापन
शेखर/रौशन,
हाजीपुर : सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के समीप रविवार की अहले सुबह हुए सीमांचल एक्सप्रेस हादसे ने एक पल में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं. घायलों की भीड़ व लाशों के ढेर में सभी अपने परिजनों को तलाश रहे थे.
कुछ काफी खुशनसीब भी निकले जो ट्रेन की बोगियों के बुरी तरह पलटने व क्षतिग्रस्त होने के बावजूद बाल-बाल बच गये और उन्हें एक खरोंच भी नहीं आयी. कुछ ऐसा ही खुशनसीब निकला तीन साल का मासूम आध्विक. वह अपनी मां ज्योतिमाई के साथ ट्रेन के उसी डिब्बे में सफर कर रहा था जो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थीं.
इस हादसे में ज्योतिमाई को काफी चोटें आयीं. हादसे के बाद वह अपने बच्चे को बदहवास सी चीखते-पुकारते खोज रही थी. ग्रामीणों की मदद से डिब्बे से बाहर निकाला गया. बाहर अपने मासूम बेटे को सही सलामत देख वह उससे लिपट गयी और अपनी गोद में बैठा लिया. बेटे को सही-सलामत देख वह अपना दर्द भूल गयी और ईश्वर को शुक्रिया अदा करने लगी.
तीन घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हाजीपुर : सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के समीप ट्रेन हादसे के बाद करीब तीन घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू अॉपरेशन चला. दुर्घटनाग्रस्त सीमांचल एक्सप्रेस में पश्चिम बंगाल और खगड़िया के पैसेंजरों की संख्या काफी ज्यादा थी.
बेगूसराय व बरौनी जंक्शन पर भी ट्रेन में बहुत सारे यात्री चढ़े थे. इन यात्रियों में सबसे ज्यादा भीड़ कुंभ स्नान को जाने वाले श्रद्धालुओं की ही थी. कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे कि रास्ते में ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. यात्रियों की मानें तो हादसे से पहले तेज आवाज से उनकी नींद खुली. इसके पहले कि वे कुछ समझ पाते हादसा हो गया. पल भर में वहां चीख-पुकार मच गयी. इस घटना में चोटिल नवगछिया की शिमला देवी 50 लोगों के ग्रुप के साथ कुंभ स्नान को जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन