वृद्ध की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

देसरी : चांदपुरा ओपी पुलिस ने हत्या के एक मामले में दस माह से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के चकजमाल निवासी रंधीर कुमार है. सहदेई के विहजादी विंद टोला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध बुज्जी महतो को 15 अक्टूबर की रात्रि में चाकू गोद […]

विज्ञापन

देसरी : चांदपुरा ओपी पुलिस ने हत्या के एक मामले में दस माह से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये व्यक्ति सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के चकजमाल निवासी रंधीर कुमार है. सहदेई के विहजादी विंद टोला निवासी 70 वर्षीय वृद्ध बुज्जी महतो को 15 अक्टूबर की रात्रि में चाकू गोद कर हत्या कर देने के आरोप में मृतक के पुत्र सुनील महतो ने जीवस महतो एवं दो अज्ञात व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उक्त मामले में सहदेई ओपी की पुलिस ने जीवस महतो को घटना के एक माह बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के समय छानबीन में घटना स्थल पर मिली मोबाइल के आधार पर अनुसंधान के दौरान हत्या मामले में चकजमाल निवासी रंधीर कुमार की संलिप्तता पायी. जिसके बाद पुलिस उसका तलाश कर रही थी. जिसमें वह कई माह से फरार चल रहा था. जिसे चांदपुरा ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर बिलट चौक से सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में ओपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सहदेई बुजुर्ग ओपी के हत्या मामले के आरोपित बिलट चौक पर बैठा हुआ है.

जिस पर ओपी अध्यक्ष सादे कपड़ों में बिलट चौक पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन