40 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक घर से पुलिस ने छापेमारी कर 40 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार औद्योगिक थानाध्यक्ष अभय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित छोटी यूसूफपुर गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही […]
हाजीपुर : औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक घर से पुलिस ने छापेमारी कर 40 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार औद्योगिक थानाध्यक्ष अभय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित छोटी यूसूफपुर गांव में शराब का कारोबार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया.
टीम छोटी यूसूफपुर गांव स्थित एक घर में छापेमारी कर घर में छुपा कर रखे 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. वहीं पुलिस को देख भाग रहे शराब के दो धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा. बरामद शराब की सभी बोतले रॉयाल स्टैंग की थी. जिस पर सेल फॉर वनली हरियाण अंकित था. सभी शराब के बोलतों को जब्त कर औद्योगिक थाना लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




