निम्थु गांव में करेंट की चपेट में आने से दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

नीमचक बथानी के निम्थु गांव में तालाब के तार में करंट दौड़ने से एक बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के निम्थु गांव में गुरुवार को करेंट की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार नीम्थु गांव में अविनाश यादव के द्वारा मछली पालन के लिए बनाये गये एक तालाब के चारों ओर कंटीले तार से घेराबंदी की गयी थी तथा उसमें करेंट प्रवाहित कर दिया गया था. किसी कारणवश उसके किनारे पहुंचे अमरजीत राजवंशी के आठ वर्षीय पुत्र सागर राजवंशी करेंट प्रवाहित घेराबंदी के संपर्क में आ गया, जिसे देख पास में ही मवेशी चरा रहे अमीरक यादव सागर को बचाने के लिए दौड़े तथा सागर को बचाने का प्रयास करने लगे, जिससे वह भी बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आ गये, जिससे दोनों का मौके पर ही मौत हो गयी. दोनों मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. ग्रामीणों द्वारा विद्युत प्रवाहित तार का कनेक्शन हटा कर दोनों का शव को हटाया. दोनों मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचते ही शव को देखते चीखने लगे. मृतक सागर की मां रोते-रोते कई बार बेहोश हो जा रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सागर राजवंशी दो भाइयों में बड़ा था. उसके पिता अमरजीत राजवंशी जो चेन्नई में मजदूरी करते हैं, जो हाल ही में चेन्नई गये थे. घटना की सूचना उन्हें दी गयी दी है, जहां से वे अपने गांव आने के लिए चल दिये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

मामले को लेकर परिजनों ने किया सड़क जाम घटना से आक्रोशित परिजनों ने बथानी से साइड पर जाने वाली मुख सड़क को जाम कर दिया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बथानी थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन