बिहार: परेशानी के साथ वापस लौट रहे प्रवासी मजदूर, नहीं मिल रहा टिकट, तस्वीरों में देखें..

Updated:
विज्ञापन

Train News: बिहार में छठ के बाद मजदूर वापस काम पर जा रहे है. इसमें उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. टिकट नहीं मिल रही है और स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है.

विज्ञापन
undefined

छठ महापर्व में बिहार आए प्रवासी मजदूर अब वापस काम पर लौट रहे है. इनके अलावा अन्य लोग भी अब वापस काम पर लोटने में जुट गए है. इस कारण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

लोग खिड़की से ट्रेन में घुसते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही ट्रेनों में पैर रखने की भी जगह नहीं है. भीड़ इतनी अधिक है कि लोगों का टिकट तक कंफर्म नहीं हो रहा है.

undefined

यात्रियों के लौटने का सिलसिला पूजा समाप्त होने के एक दिन बाद ही शुरू हो गया है. ट्रेनों में काफी भीड़ है. टिकट कंफर्म नहीं होने की वजह से अधिकतर मजदूर जनरल बोगी में ही सफर करने के लिए मजबूर हो गए हैं.

undefined

भीड़ इतनी है कि पटना जंक्शन पर मजदूरों को ट्रेन की बोगी में चढ़ाने के लिए आरपीएफ के जवानों की ओर से भी मशक्कत करनी पड़ ही है. कई लोगों को रस्सी और बांस बल्लों के सहारे ट्रेन के अंदर जनरल बोगी में चढ़ाया जा रहा है.

undefined

दूसरी ओर रेलवे की ओर से भी प्रयास किया जा रहा है. छठ से पहले कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया था. इसके बाद अब फिर से स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है.

undefined

रेलवे की ओर से कई कदम उठाए जा रहे हैं. स्पेशल ट्रेनों का परिचान किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कोलकाता, सिकंदराबाद, कोयम्बटूर, जोधपुर तथा लोकमान्य तिलक के लिए भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.

undefined

स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के बावजूद ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है. प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रण में किया जा रहा है.

undefined

यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से कई तरह की व्यवस्था की जा रही है. भीड़ नियंत्रण को लेकर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है.

undefined

बता दें कि ट्रेनों के अलावा बसों और हवाई जहाज में भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन