जितीया के मौके पर नदी में नहाने गई थी तीन बहनें, तीनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

Motihari: जीतीया के मौके पर नदी में नहाने गई तीन बहनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली तीन बहनें जीतीया पर्व के मौके पर सोती नदी में नहाने के लिए गई थीं. नहाने के दौरान ही तीनों बहनों के गहरे पानी में चली गई. जहां डूबने से उनकी मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली, पूरे गांव में मातम पसर गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

मृतकों की पहचान शिवपूजन राम की 20 वर्षीय विवाहित पुत्री दीपनी कुमारी, 15 वर्षीय पुत्री मंजू कुमारी और परमानंद बैठा की 18 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने इस मामले में फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी को नौंवी फेल कहने पर भड़के BJP नेता, बोले- उनको जनता ने चुना हैं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन