Bihar News: मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को युवक ने दौड़ाकर पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

Bihar News सूरज युवक का मोबाइल छीन कर बाइक से भाग रहा था. लेकिन हिम्मत का परिचय देते हुए अभिषेक ने अपनी बाइक से खदेड़ दिया और ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को गिरा दिया. लोगों ने भी मदद की और बदमाश को पकड़ने में सहयोग किया.

विज्ञापन

पटना के गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा गोलंबर पर बदमाश सूरज को युवक अभिषेक ने खदेड़ कर पकड़ लिया. सूरज युवक का मोबाइल छीन कर बाइक से भाग रहा था. लेकिन हिम्मत का परिचय देते हुए अभिषेक ने अपनी बाइक से खदेड़ दिया और ओवरटेक कर उसकी गाड़ी को गिरा दिया. लोगों ने भी मदद की और बदमाश को पकड़ने में सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली है. अभिषेक बेऊर के महावीर कॉलोनी का रहने वाला है. अभिषेक बुधवार की सुबह अपने बाइक से महावीर कॉलोनी बेऊर स्थित घर की ओर जा रहा था. इसी बीच किसी का फोन आ गया और उसने बाइक रोक कर बात करना शुरू कर दिया.

इसी बीच एक बदमाश बाइक से उसके पास पहुंचा और मोबाइल फोन को झपट्टा मार कर छीन लिया. लेकिन युवक ने भी अपनी बाइक को उसके पीछे दौड़ा दिया और चितकोहरा गोलंबर के पास ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी बाइक को गिरा दिया. इसके बाद उसे पकड़ लिया तो बदमाश ने उठा-पटक शुरू कर दी. लेकिन तब तक लोग पहुंच गये और बदमाश को काबू में कर लिया गया. युवक अभिषेक को अपना मोबाइल फोन भी मिल गया.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन