तेजस्वी, चिराग और कुशवाहा नहीं देंगे दही- चूड़ा का भोज, मुकेश सहनी शरद यादव के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

Dahi Chuda Bhoj 14 जनवरी को राबडी आवास पटना में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित चुडा- दही भोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन

Dahi Chuda Bhoj. समाजवादी नेता शरद यादव (Sharad Yadav) के निधन के बाद तेजस्वी यादव, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान की ओर से 14 और 15 जनवरी को आयोजित दही-चूड़ा भोज (Dahi Chuda Bhoj)कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव जी के असामयिक निधन के कारण 14 जनवरी को राबडी आवास पटना में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित चुडा- दही भोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. इसी प्रकार जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की ओर से भी मकर सांक्रांति पर आयोजित चूड़ा दही के भोज को रद्द कर दिया गया है. लोजपा प्रमुख चिराग पासवान की ओर से 15 जनवरी को आयोजित चूड़ा दही कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है.

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी भी शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. सहनी शुक्रवार को वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. बताते चलें कि शरद यादव का अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव में होगा.

राजद के राष्ट्रीय महासचिव बिनू यादव ने कहा कि समाजवादी नेता शरद यादव मेरे राजनीतिक अभिभावक थे. उनके निधन से गहरा आघात लगा है. पूर्व मंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बिनू यादव कहा कि भगवान उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें. उन्होंने शरद यादव के दिल्ली स्थित घर पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन