PHOTOS: जू एम्बेसेडर्स के साथ राजगीर के लिए रवाना हुए तेज प्रताप यादव, लालू यादव ने दिखायी हरी झंडी

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने बताया कि संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित विश्व गैंडा दिवस के कार्यक्रम में जू एम्बेसेडर्स ने इस भ्रमण को कराने की बात रखी थी. जिसके बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी थी कि बच्चों को निशुल्क भ्रमण के लिए लेकर जायेगी.

विज्ञापन
undefined

पटना जू से 74 से ज्यादा जू एम्बेसेडर्स को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी के लिए हरा झंझा दिखाकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

लालू यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव मंत्री के रूप में बहुत ही बेहतर कार्य कर रहे हैं. यह पर्यावरण फ्रेंडली मंत्री बन गये हैं. यही वजह है आज वे स्कूली बच्चों को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी के भ्रमण के लिए खुद ले जा रहे है.

undefined

लालू यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव का बच्चों के साथ भी बहुत लगाव हो गया है. मौके पर मौजूद बच्चों ने लालू प्रसाद यादव के साथ समूह में फोटो और सेल्फी ली. तीन वाहनों से 74 से ज्यादा बच्चे राजगीर के लिए रवाना हुए.

undefined

लालू प्रसाद यादव ने आगे कहा कि तेजप्रताप पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना योगदान अच्छे तरीके से दे रहे हैं.

undefined

तेज प्रताप जिस तरह के वे साइकिल चलाओं और पौधा लगाओं पर बल पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रेह हैं. वे खुद वायु प्रदूषण में कमी लाने के लिए खुद साइकिल चलाते हैं. पर्यावरण संरक्षण के लिए सब को आगे आना होगा.

undefined

राजगीर रवाना होने से पहले पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को बताया कि संजय गांधी जैविक उद्यान में आयोजित विश्व गैंडा दिवस के कार्यक्रम में जू एम्बेसेडर्स ने इस भ्रमण को कराने की बात रखी थी. जिसके बाद उन्होंने इस बात की घोषणा कर दी थी कि बच्चों को निशुल्क भ्रमण के लिए लेकर जायेगी. वहीं इन्हें ले जाने और लाने का खर्च जू प्रशासन उठाएगी.

undefined

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि वे इस सफर में बच्चों के साथ खूब मस्ती करेंगे. यह बस एक प्रयास है बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का. इस भ्रमण में जू के निदेशक सत्यजीत कुमार भी शामिल हुए.

undefined

राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी के लिए खुद तेज प्रताप यादव शामिल होकर बच्चों के साथ ढेर सारी मस्ती की और अपना ब्लॉग भी बनाया.

undefined
undefined
Also Read: लंदन की तरह पटना में गंगा किनारे बनेगा फेरिस व्हील, 131 फीट ऊपर से देख सकेंगे शहर का नजारा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन