प्रदेश अध्यक्ष चाहिए, तेज प्रताप ने निकाला आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो
JJD Bihar President Vacency: तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल को बिहार में मजबूत करने में जुटे हैं. अब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूरे राज्य से आवेदन मंगाए हैं. पार्टी ने 30 सितंबर 2026 तक नामांकन की तारीख तय की है. इससे तीन दिन पहले ही राष्ट्रीय प्रवक्ता की नई नियुक्ति हुई थी.
JJD Bihar President Vacency: तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के संगठन को आगे बढ़ाने के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए आवेदन मंगाया है. यानी इस पद के लिए अब पूरे बिहार से इच्छुक और योग्य लोगों के नाम मांगे गए हैं.
तेज प्रताप ने अपने एक्स हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी. पार्टी के संदेश में कहा गया है कि बिहार में संगठन को मजबूत करने और उसे नई दिशा देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद पर योग्य व्यक्ति की तलाश है.

30 सितंबर तक देना होगा आवेदन
JJD ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 रखी है. पार्टी की ओर से आवेदन के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं. पार्टी इस पद के लिए ऐसे व्यक्ति की तलाश में है, जिसे कर्मठ, ईमानदार, संघर्षशील और योग्य माना जाता हो.
सामाजिक न्याय को बनाया गया पार्टी का आधार
प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए शुरू किए गए इस अभियान को JJD ने अपने राजनीतिक संकल्प से भी जोड़ा है. पार्टी ने सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और ‘सम्पूर्ण बदलाव’ को अपने अभियान का हिस्सा बताया है.
इस तरह प्रदेश अध्यक्ष के चयन के जरिए पार्टी अपने संगठन को बिहार में ज्यादा सक्रिय बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
तीन दिन पहले हुई थी राष्ट्रीय प्रवक्ता की नियुक्ति
प्रदेश अध्यक्ष के लिए आवेदन शुरू करने से ठीक तीन दिन पहले तेज प्रताप ने पार्टी में एक और अहम नियुक्ति की थी. 7 सितंबर को उन्होंने प्रिया सिंह वत्स को JJD का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया था.
नियुक्ति की जानकारी देते हुए तेज प्रताप ने कहा था कि प्रिया सिंह वत्स के सांगठनिक अनुभव, बोलने की क्षमता और पार्टी की नीतियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पार्टी को नई ऊर्जा मिलने की जताई उम्मीद
तेज प्रताप ने प्रिया सिंह वत्स की नियुक्ति के साथ उम्मीद जताई थी कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी. अब इसके कुछ ही दिनों बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मंगाए जाने से पार्टी के संगठन को लेकर गतिविधियां लगातार सामने आ रही हैं.
तेज प्रताप यादव की राजनीतिक यात्रा लंबे समय से चर्चा में रही है. राजद से अलग राजनीतिक रास्ता चुनने के बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल का गठन किया.
अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मंगाना संगठन को विस्तार देने की उनकी कोशिश का हिस्सा है. राष्ट्रीय प्रवक्ता की नियुक्ति के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में लगेंगी 25 नई चीनी मिलें, दिल्ली सम्मेलन में सरकार ने बिजनेसमैन के सामने रखी नई नीति
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए